Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / कांग्रेस के स्थापना दिवस पर फिर विदेश गए राहुल गांधी, भाजपा ने कसा तंज
राजनीति

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर फिर विदेश गए राहुल गांधी, भाजपा ने कसा तंज

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर फिर विदेश गए राहुल गांधी, भाजपा ने कसा तंज
लेखन मुकुल तोमर
Dec 28, 2020, 01:34 pm 3 मिनट में पढ़ें
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर फिर विदेश गए राहुल गांधी, भाजपा ने कसा तंज

एक तरफ कांग्रेस आज अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है, वहीं दूसरी तरफ उसके शीर्ष नेता राहुल गांधी एक बार फिर से विदेश चले गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राहुल एक निजी यात्रा के लिए विदेश गए हैं और कुछ दिन के लिए बाहर रहेंगे। भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे लेकर राहुल पर तंज कसा है।

तंज
शिवराज बोले- 9 2 11 हो गए राहुल गांधी

शिवराज ने ट्वीट करते हुए कहा, 'कांग्रेस इधर अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी '9 2 11' हो गए!!' वहीं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, "राहुल गांधी अपनी नानी को देखने गए हैं। क्या ये गलत है? निजी यात्रा करना हर किसी का अधिकार है। भाजपा निम्न स्तर की राजनीति कर रही है। वे राहुल गांधी को निशाना बना रहे हैं क्योंकि वे केवल एक नेता को निशाना बनाना चाहते हैं। "

रिपोर्ट
मिलान गए हैं राहुल गांधी, सोनिया गांधी भी नहीं हुए समारोह में शामिल

समाचार एजेंसी PTI ने सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी आज सुबह तड़के कतर एयरवेज की एक फ्लाइट के जरिए इटली के मिलान गए। राहुल की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी आज राहुल से संबंधित सवालों का जबाव देने से बचती हुई नजर आईं। इसके अलावा सोनिया गांधी भी दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में हुए समारोह में नजर नहीं आईं और एके एंटनी ने पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस के उत्सव की शुरूआत की।

ट्वीट
राहुल बोले- कांग्रेस देश की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध

राहुल गांधी कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाने के लिए देश में भले ही ना हो, लेकिन उन्होंने ट्वीट करते हुए कांगेस को देश की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध बताया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं।' उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें कांग्रेस का इतिहास बताया गया है।

ट्विटर पोस्ट
ट्वीट कर राहुल गांधी ने बताया कांग्रेस का सफर

देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है।

आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं।

जय हिंद!#CongressFoundationDay pic.twitter.com/LCJvcABYh1

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 28, 2020
संकट
अस्तित्व के संकट से जूझ रही है कांग्रेस

गौरतलब है कि कांग्रेस इस समय अपने इतिहास के सबसे बड़े संकट से जूझ रही है और लगातार दो लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी पर अस्तित्व का संकट छाया हुआ है। 2019 लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी के तौर पर राहुल के अध्यक्ष पद के इस्तीफे के बाद से ही पार्टी में कोई स्थाई शीर्ष नेतृत्व नहीं है और सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

आंतरिक मतभेद
पार्टी की खस्ताहाल स्थिति पर चिंता जता चुके हैं वरिष्ठ नेता

इसके अलावा कांग्रेस को आतंरिक बगावत का सामना भी करना पड़ा है। अगस्त में सोनिया गांधी को पत्र लिखते हुए 23 बड़े नेताओं ने पार्टी की मौजूदा स्थिति पर चिंता जाहिर की थी और ऐसे नेतृत्व की जरूरत बताई गई थी जो सक्रिय भी हो और दिखे भी। पत्र में में राज्य इकाइयों के सशक्तिकरण, पार्टी हर स्तर पर चुनाव और एक केंद्रीय संसदीय बोर्ड के तत्काल गठन समेत कई सुधारों की मांग की गई थी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
राहुल गांधी
कांग्रेस समाचार
शिवराज सिंह चौहान
ताज़ा खबरें
इस युवक ने अमेजन और गूगल की नौकरी ठुकराई, फेसबुक से मिला 1.8 करोड़ का ऑफर
इस युवक ने अमेजन और गूगल की नौकरी ठुकराई, फेसबुक से मिला 1.8 करोड़ का ऑफर करियर
UPSC IFS: भारतीय वन सेवा की मुख्य परीक्षा के फाइनल नतीजे जारी, श्रुति ने किया टॉप
UPSC IFS: भारतीय वन सेवा की मुख्य परीक्षा के फाइनल नतीजे जारी, श्रुति ने किया टॉप करियर
इंग्लैंड को विश्व कप जिताने वाले कप्तान इयोन मोर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
इंग्लैंड को विश्व कप जिताने वाले कप्तान इयोन मोर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास खेलकूद
इंग्लैंड में सार्वजनिक जगहों पर घूमते दिखे थे भारतीय खिलाड़ी, BCCI ने लगाई फटकार- रिपोर्ट
इंग्लैंड में सार्वजनिक जगहों पर घूमते दिखे थे भारतीय खिलाड़ी, BCCI ने लगाई फटकार- रिपोर्ट खेलकूद
दोस्ती का मतलब लड़की के साथ यौन संबंध बनाने की सहमति नहीं- बॉम्बे हाई कोर्ट
दोस्ती का मतलब लड़की के साथ यौन संबंध बनाने की सहमति नहीं- बॉम्बे हाई कोर्ट देश
राहुल गांधी
राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन, राहुल गांधी समेत कई शीर्ष नेता रहे मौजूद
राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा ने दाखिल किया नामांकन, राहुल गांधी समेत कई शीर्ष नेता रहे मौजूद राजनीति
केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता
केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता राजनीति
चौथे दौर की पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस का जंतर-मंतर पर धरना
चौथे दौर की पूछताछ के लिए ED कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस का जंतर-मंतर पर धरना राजनीति
नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया की बीमारी की वजह से राहुल ने किया पूछताछ टालने का अनुरोध
नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया की बीमारी की वजह से राहुल ने किया पूछताछ टालने का अनुरोध राजनीति
उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग
उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग राजनीति
और खबरें
कांग्रेस समाचार
दिल्ली: सोनिया गांधी के 71 वर्षीय निजी सचिव के खिलाफ रेप का केस दर्ज
दिल्ली: सोनिया गांधी के 71 वर्षीय निजी सचिव के खिलाफ रेप का केस दर्ज राजनीति
गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले अमित शाह- 19 साल चुपचाप सहते रहे मोदी
गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले अमित शाह- 19 साल चुपचाप सहते रहे मोदी देश
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट से कांग्रेस भी चिंतित, सता रहा विधायकों के बागी होने का डर
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट से कांग्रेस भी चिंतित, सता रहा विधायकों के बागी होने का डर राजनीति
राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू में से किसका पलड़ा है भारी?
राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू में से किसका पलड़ा है भारी? राजनीति
अग्निवीरों को भाजपा कार्यालय में नौकरी देने के बयान पर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, हावी हुआ विपक्ष
अग्निवीरों को भाजपा कार्यालय में नौकरी देने के बयान पर घिरे कैलाश विजयवर्गीय, हावी हुआ विपक्ष राजनीति
और खबरें
शिवराज सिंह चौहान
उत्तराखंड: चार धामा यात्रा पर जा रही बस खाई में गिरी, 26 तीर्थयात्रियों की मौत
उत्तराखंड: चार धामा यात्रा पर जा रही बस खाई में गिरी, 26 तीर्थयात्रियों की मौत देश
मध्य प्रदेश में अब जनता करेगी मेयर का चुनाव, राज्यपाल ने दी अध्यादेश को मंजूरी
मध्य प्रदेश में अब जनता करेगी मेयर का चुनाव, राज्यपाल ने दी अध्यादेश को मंजूरी राजनीति
मध्य प्रदेश: शिकारियों के साथ मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक
मध्य प्रदेश: शिकारियों के साथ मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक देश
गरीबों के घर जलाने वालों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल जरूरी- शिवराज सिंह चौहान
गरीबों के घर जलाने वालों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल जरूरी- शिवराज सिंह चौहान देश
मध्य प्रदेश: खरगौन हिंसा की गलत फोटो ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह पर 5 मामले दर्ज
मध्य प्रदेश: खरगौन हिंसा की गलत फोटो ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह पर 5 मामले दर्ज देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022