NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा विधायक बोले- बिरयानी खाकर बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश कर रहे आंदोलनकारी किसान
    अगली खबर
    भाजपा विधायक बोले- बिरयानी खाकर बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश कर रहे आंदोलनकारी किसान

    भाजपा विधायक बोले- बिरयानी खाकर बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश कर रहे आंदोलनकारी किसान

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 10, 2021
    01:13 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान से भाजपा के विधायक मदन दिलावर ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन के नाम पर पिकनिक मना रहे हैं और चिकन बिरयानी खा रहे हैं।

    दिलावर यहीं नहीं रुके और उन्होंने किसानों पर बिरयानी खाकर देश में बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश करने का आरोप भी लगाया। किसान आंदोलन पर दो मिनट का वीडियो संदेश जारी करते हुए उन्होंने ये बातें कही हैं।

    वीडियो संदेश

    तथाकथित किसानों को देश की चिंता नहीं- दिलावर

    कोटा से विधायक दिलावर ने अपने वीडियो संदेश में कहा है, "तथाकथित किसान आंदोलनरत हैं। किस बात के लिए आंदोलनरत हैं? जो किसानों के लिए विधेयक लाए गए हैं, उन तीनों विधेयकों को निरस्त किया जाए ताकि किसानों को लाभ न मिले और इन लोगों के सामने हाथ जोड़कर खाली पेट किसान रोता रहे। इन तथाकथित किसानों को देश की चिंता नहीं है, देश के लोगों की भी चिंता नहीं है।"

    बयान

    दिलावर बोले- आंदोलन नहीं पिकनिक मना रहे किसान

    किसानों पर आंदोलन के नाम पर पिकनिक मनाने का आरोप लगाते हुए दिलावर ने कहा, "उनके (किसानों) लिए आंदोलन क्या है, वे एक पिकनिक मना रहे हैं। चिकन बिरयानी खा रहे हैं, काजू बादाम खा रहे हैं। सब प्रकार के ऐशो-आराम कर रहे हैं और वेश बदल-बदलकर वहां आ रहे हैं। इसमें आतंकवादी भी हो सकते हैं, इसमें कोई चोर-लुटेरे भी हो सकते हैं, किसानों के दुश्मन भी हो सकते हैं। ये सब लोग देश को बर्बाद करना चाहते हैं।"

    आरोप

    "बिरयाना खाकर बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश"

    किसानों पर बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए दिलावर ने कहा, "चिकन बिरयानी खाकर मैं समझता हूं ये बर्ड फ्लू फैलाने का षडयंत्र है। मुझे आशंका है कि केंद्र सरकार ने कुछ दिनों में इन्हें चाहें निवेदन करके, चाहें सख्ती से नहीं हटाया तो देश में बर्ड फ्लू का प्रकोप बड़ा रूप धारण कर सकता है। इसलिए सरकार से प्रार्थना है कि इन आंदोलनकारियों को तुरंत एकत्र होने से रोकें।"

    प्रतिक्रिया

    भाजपा की सोच दर्शाता है बयान- राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष

    दिलावर के बयान पर विवाद भी शुरू हो गया है और राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट करते हुए इसे शर्मनाक बताया है।

    उन्होंने कहा, 'भाजपा राजस्थान के विधायक मदन दिलावर जी का किसानों के लिए आतंकवादी, लुटेरे जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना शर्मनाक है। जिस अन्नदाता ने आपके पेट में अन्न पहुंचाया, उनके आंदोलन को आप पिकनिक बता रहे हैं, बर्ड फ्लू के लिए ज़िम्मेदार बता रहे हैं? आपका यह बयान भाजपा की सोच दर्शाता है।'

    ट्विटर पोस्ट

    सुनें दिलावर का पूरा बयान

    भाजपा, राजस्थान के विधायक मदन दिलावर जी का किसानों के लिए आतंकवादी, लुटेरे जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना शर्मनाक है।

    जिस अन्नदाता ने आपके पेट में अन्न पहुँचाया उनके आंदोलन को आप पिकनिक बता रहे हैं, बर्ड फ्लू के लिए ज़िम्मेदार बता रहे हैं ?

    आपका यह बयान भाजपा की सोच दर्शाता है। pic.twitter.com/1oKKeZeaNu

    — Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) January 9, 2021

    गैरजरूरी सवाल

    पहले भी किसानों के खानपान पर सवाल उठा चुके हैं सरकार समर्थक

    बता दें कि आंदोलन के दौरान कई बार किसानों के खानपान को लेकर सरकार और उसके समर्थकों ने सवाल खड़े किए हैं। कभी बिरयानी तो कभी पिज्जा खाने को लेकर किसान सरकार समर्थकों के निशाने पर रहे हैं।

    हालांकि पूरे देश को खिलाने वाले किसान न केवल अपने साथ अनाज और अन्य खाद्य सामग्री लेकर आए हैं, बल्कि कई स्वयंसेवक और गैर-सरकारी संगठन (NGO) भी खाना-पानी और टेंट आदि प्रदान कर उनकी मदद कर रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    कांग्रेस समाचार
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    राजस्थान

    राजस्थान के बाद अब उत्तर प्रदेश में पुजारी पर हमला, दो आरोपी गिफ्तार समाजवादी पार्टी
    कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई में पिछड़ रहे हैं ये चार राज्य कर्नाटक
    हर साल अक्टूबर में क्यों जहरीली हो जाती है दिल्ली और आसपास के इलाकों की हवा? दिल्ली
    राजस्थान: सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अनिवार्य करने के लिए विधेयक पेश, ऐसा करने वाला पहला राज्य भारत की खबरें

    कांग्रेस समाचार

    मुंबई: शिवसेना नेता की धमकी के बाद मिठाई की दुकान के संचालक ने ढका 'कराची' नाम मुंबई
    बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली से गोवा शिफ्ट हुईं सोनिया गांधी- रिपोर्ट दिल्ली
    गुलाम नबी आजाद ने दोहराई कांग्रेस में बदलाव की मांग, कहा- नेताओं का जमीनी संपर्क टूटा बिहार
    केरल: लागू नहीं होगा सोशल मीडिया से जुड़ा संशोधित कानून, आलोचनाओं के बाद पीछे हटी सरकार केरल

    भाजपा समाचार

    हरियाणा: किसानों के समर्थन में निर्दलीय विधायक ने सरकार से वापस लिया समर्थन हरियाणा
    जनवरी में राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे रजनीकांत, 31 दिसंबर को होगा औपचारिक ऐलान तमिलनाडु
    महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में भाजपा को झटका, छह में से मात्र एक सीट जीती महाराष्ट्र
    हरियाणा: भाजपा-JJP सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे- भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025