राजनीति की खबरें

हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।

झूठी खबर फैलाने के आरोप में शशि थरूर और छह पत्रकारों पर देशद्रोह का केस

किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान किए गए ट्वीट्स को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर और छह पत्रकारों पर उत्तर प्रदेश के नोएडा में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पश्चिम बंगाल में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित, ऐसा करने वाला छठा राज्य

केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले कई महीनों से किसानों का आंदोलन जारी है।

28 Jan 2021

मुंबई

क्या है महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच जमीन विवाद और अभी यह सुर्खियों में क्यों है?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कर्नाटक के कुछ इलाकों पर दावा करने के बाद कर्नाटक सरकार ने मुंबई पर अपना दावा ठोकते हुए इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग की है।

28 Jan 2021

बजट

कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे 16 विपक्षी दल

कल से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।

अगले दो सालों में छह राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

अगले दो सालों में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

27 Jan 2021

हरियाणा

हरियाणा: किसानों के समर्थन में INLD विधायक अभय चौटाला का इस्तीफा, स्पीकर ने किया मंजूर

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में उतरे भारतीय राष्ट्रीय लोकदल (INLD) के प्रधान महासचिव और हरियाणा के ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को हरियाणा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

27 Jan 2021

कर्नाटक

तमिलनाडु: चार साल बाद जेल से रिहा हुई शशिकला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार साल की सजा काटने वाली ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) की पूर्व महासचिव वीके शशिकला बुधवार को सजा पूरी होने पर जेल से रिहा हो गई।

27 Jan 2021

कानपुर

कानपुर: सरकारी कार्यक्रम में बच्चों के "ठंड से कांपने" की खबर करने वाले पत्रकारों पर केस

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान ठंड से कंपकंपाते सरकारी स्कूल के छात्रों से संबंधित एक रिपोर्ट दिखाने पर तीन पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र में लागू नहीं किए जाएंगे नए कृषि कानून- विधानसभा स्पीकर

महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर नाना पटोले ने आज आंदोलनकारी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में केंद्र सरकार के विवादित कृषि कानूनों को लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार इन कानूनों की समीक्षा करने के लिए एक समिति बनाएगी।

24 Jan 2021

मुंबई

किसान आंदोलन: पैदल मार्च कर नासिक से मुंबई पहुंच रहे हजारों किसान, कल होनी है रैली

कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को मुंबई में होने रैली के लिए हजारों किसान पैदल ही नासिक से मुंबई के लिए निकल पड़े हैं और कुछ ही घंटों में वह मुंबई पहुंच जाएंगे।

भारत में रोटेशन के आधार पर होनी चाहिए चार राजधानियां- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनकी विरासत को लेकर भाजपा और सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच जुबानी जंग देखने को मिली।

23 Jan 2021

दिल्ली

जेल में बंद लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए दिल्ली AIIMS लाया जाएगा

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आज शाम तक दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया जाएगा।

23 Jan 2021

दिल्ली

दिल्ली: AIIMS सुरक्षाकर्मी से मारपीट मामले में AAP विधायक भारती को दो साल की सजा

दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के सुरक्षाकर्मी से मारपीट के चार साल पुराने एक मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक सोमनाथ भारती को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई है।

कांग्रेस की अर्नब व्हाट्सऐप चैट की JPC जांच की मांग; जून में होगा अध्यक्ष का चुनाव

शुक्रवार को हुई कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में पार्टी ने राष्ट्रीय महत्व से जुड़े तीन मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए हैं।

महाराष्ट्र: धनंजय मुंडे के खिलाफ रेप के आरोप लगाने वाली महिला ने शिकायत वापस ली

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ रेप के आरोप लगाने वाली महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। महिला ने मुंडे के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी और कोई FIR दर्ज नहीं हुई थी।

पश्चिम बंगाल: ममता सरकार को एक और झटका, राजीव बनर्जी ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है और शुक्रवार को वन मंत्री राजीव बनर्जी ने राज्य कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।

22 Jan 2021

बिहार

नीतीश सरकार का फरमान, अब सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ "अपमानजनक" पोस्ट पर होगी कार्रवाई

बिहार में अब सोशल मीडिया पर सरकार की बुराई करना भारी पड़ सकता है और नीतीश कुमार की सरकार ने सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ "अपमानजनक और भ्रांतिपूर्ण" पोस्ट करने वालों के खिलाफ साईबर कानून के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

उमा भारती की जेपी नड्डा से मांग- सभी भाजपा शासित राज्यों में की जाए शराबबंदी

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने सभी भाजपा शासित राज्यों में शराबबंदी की मांग की है।

पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यालय में हुई दो गुटों में झड़प, वाहनों को लगाई आग

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों के बीच हिंसात्मक झड़पें भी बढ़ने लगी है।

21 Jan 2021

बिहार

RJD नेता तेजस्वी यादव की जिला कलक्टर को की गई फोन कॉल वायरल

बिहार विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर के बाद हार झेलने वाले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जनमत हासिल करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

पश्चिम बंगाल: TMC के बाद भाजपा की रैली में लगे "गोली मारो" के नारे, तीन गिरफ्तार

अपनी हिंसक राजनीति के लिए चर्चा में रहने वाले पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से "गोली मारो" के नारे लगे हैं। मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं के बाद इस बार भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हुगली में हुई एक रैली में ये नारे लगाए।

अध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम तय करने के लिए कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक कल

पार्टी के अगले अध्यक्ष के लिए चुनावी कार्यक्रम तय करने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकारिणी (CWC) की बैठक होगी।

अर्नब-दासगुप्ता चैट लीक: सैन्य अभियानों की सूचना लीक करना देशद्रोह, दोषी को सजा मिले- कांग्रेस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटोनी ने कहा है कि सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करना राष्ट्र विरोधी कृत्य और राष्ट्रद्रोह है। इस तरह की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की जांच जरूरी है।

पश्चिम बंगाल: भाजपा के जवाब में TMC ने निकाली "शांति रैली", लगे "गोली मारो" के नारे

देश की राजनीति में एक बार फिर से "गोली मारो" नारे की वापसी हुई है और इस बार ये नारा लगाया गया है पश्चिम बंगाल में। यहां मंगलवार को एक रैली के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों ने "बंगाल के गद्दारों को, गोली मारो सालों को" जैसे नारे लगाए।

पश्चिम बंगाल: भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच फिर हुई झड़प, एक-दूसरे पर फेंके पत्थर

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ-साथ भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच तकरार बढ़ती जा रही है।

पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, नंदीग्राम से लड़ेंगी आगामी विधानसभा चुनाव

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से चुनाव लड़ेगी। उनका ये ऐलान इसलिए बेहद अहम है क्योंकि नंदीग्राम को हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है।

अर्नब गोस्वामी चैट लीक: शिवसेना ने बताया आंतरिक सुरक्षा में सेंध, गिरफ्तारी की मांग की

अर्नब गोस्वामी की लीक चैट से सामने आई सनसनीखेज बातों के मामले में शिवसेना ने केंद्र सरकार और गोस्वामी पर निशाना साधा है।

मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक ने खुलेआम SDM को धमकाया, बोले- आप महिला हैं, नहीं तो...

मध्य प्रदेश कांग्रेस एक बार फिर से विवादों में है और इस बार पार्टी के एक विधायक का खुलेआम एक महिला अधिकारी को धमकाना इसकी वजह बना है।

औरंगाबाद का नाम बदलने को लेकर शिवसेना और कांग्रेस में तकरार बढ़ी, एक-दूसरे पर साधा निशाना

औरंगाबाद का नाम बदलकर 'संभाजीनगर' करने को लेकर महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल शिवसेना और कांग्रेस में तकरार बढ़ती जा रही है।

त्रिपुरा कांग्रेस अध्यक्ष की गाड़ी पर हमला, भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप

त्रिपुरा के कांग्रेस प्रमुख पीजूष बिस्वास की गाड़ी हुए आज सुबह हमला हुआ था।

15 Jan 2021

मायावती

उत्तर प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, सरकार बनने पर मुफ्त लगाई जाएगी वैक्सीन- मायावती

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती आज बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी।

15 वर्षीय लड़की बच्चे पैदा कर सकती है तो शादी की उम्र 21 क्यों- कांग्रेस नेता

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल करने की बात पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बेतुका बयान दिया है।

केंद्र सरकार के यू-टर्न के बाद फिर से विवादों में 'कोवैक्सिन', कांग्रेस ने खड़े किए सवाल

भारत बायोटेक की कोरोना वायरस वैक्सीन 'कोवैक्सिन' एक बार फिर से विवादों में हैं और इस बार इसका कारण है केंद्र सरकार का यू-टर्न।

उत्तर प्रदेश: सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकने वाले को विधायक ने दिया 51,000 रुपये का पुरस्कार

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकने वाले हिंदू युवा वाहिनी (HYV) के कार्यकर्ता को कांग्रेस के बागी विधायक राकेश सिंह ने मंगलवार को सम्मानित किया।

किसानों को कानूनों की खामियां पता नहीं, दूसरों के कहने पर कर रहे आंदोलन- हेमा मालिनी

बॉलीवुड अदाकारा और उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा है कि आंदोलनकारी किसानों को ये नहीं पता है कि कृषि कानूनों में क्या दिक्कत है और वे किसी और के कहने पर धरने पर बैठे हुए हैं।

कोरोना वैक्सीन: जिन मुस्लिमों को भारतीय वैज्ञानिकों पर भरोसा नहीं, वे पाकिस्तान चले जाएं- भाजपा विधायक

अपने भड़काऊ बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक संगीत सोम ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। कोरोना वायरस वैक्सीनों पर कुछ मुस्लिम संगठनों की आपत्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा है कि जिन मुसलमानों को देश के वैज्ञानिकों पर भरोसा नहीं है, वे पाकिस्तान जा सकते हैं।

13 Jan 2021

हरियाणा

अमित शाह से बैठक के बाद बोले खट्टर और चौटाला- गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं

किसान आंदोलन के चलते हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार पर बढ़ते दबाव के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दोहराया कि गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं है और यह अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

12 Jan 2021

हरियाणा

हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने बुलाई JJP विधायकों की बैठक, अमित शाह से भी मिलेंगे

किसान आंदोलन के चलते हरियाणा में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं।

11 Jan 2021

हरियाणा

कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी सरकार, केवल संशोधन संभव- खट्टर

किसानों के विरोध के कारण करनाल का अपना दौरा रद्द करने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साफ कर दिया कि केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी और इनमें केवल संशोधन किए जा सकते हैं।

पुडुचेरी: उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ मुख्यमंत्री का धरना, केंद्र से की वापस बुलाने की मांग

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ मुख्यमंत्री वी नारायणसामी का धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी है और वह उन्हें पद से हटाए जाने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।