राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
शरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SCP) के प्रमुख शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी कुछ जांचें कर रहे हैं।
अब ओडिशा में SIR पर सवाल, 9.8 लाख मतदाताओं की पहचान पर BJD सांसद का पत्र
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर अभी विवाद थमा नहीं है। इस बीच, ओडिशा से भी इसको लेकर आपत्ति उठने लगी है।
थलापति विजय ने चुनावी हलफनामे में छिपाई 100 करोड़ की संपत्ति, मद्रास हाई कोर्ट का नोटिस
तमिलनाडु की मद्रास हाई कोर्ट ने सोमवार को अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय के खिलाफ नोटिस जारी किया है, जिसमें चुनावी हलफनामे में 100 करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति का खुलासा न करने का आरोप है।
TMC की 38 प्रतिशत सांसद महिलाएं, भाजपा सबसे पिछड़ी; जानें कांग्रेस-DMK की स्थिति
महिला आरक्षण पर संसद से सड़क तक संग्राम छिड़ा हुआ है। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक गिरने पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC), द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा था।
महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को लेकर सरकार के पास क्या-क्या हैं विकल्प?
महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर संसद में लाया विधेयक पारित नहीं हो सका है। विधेयक को जरूरी दो तिहाई वोट नहीं मिल सके। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण दिलाने का भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का संकल्प अडिग रहेगा। उन्होंने कहा कि विधेयक भले गिर गया, लेकिन वे हारे नहीं है।
CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की तैयारी में विपक्ष, संसद में ला सकता है नोटिस
महिला आरक्षण विधेयक पर संसद में मिली जीत के बाद विपक्ष अब मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। विपक्ष एक बार फिर उन्हें पद से हटाने के लिए संसद में नया नोटिस लाने की तैयारी कर रहा है।
दिल्ली: राहुल गांधी के आवास के नजदीक भाजपा का प्रदर्शन, बांसुरी स्वराज समेत 2 सांसद हिरासत में
लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पारित न होने को लेकर दिल्ली में राहुल गांधी के आवास के बाहर भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला सांसदों के साथ राहुल गांधी के घर की ओर मार्च किया।
#NewsBytesExplainer: महिला आरक्षण और परिसीमन पर आगे क्या होगा, सरकार के सामने क्या-क्या हैं विकल्प?
महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक बीते दिन लोकसभा में पारित नहीं हो सका है। विधेयक को जरूरी दो तिहाई बहुमत नहीं मिल सका। इसके बाद सरकार ने बाकी 2 विधेयकों को भी वापस ले लिया है।
प्रधानमंत्री मोदी बोले- विपक्ष ने देश की महिलाओं को हराया, अंजाम भुगतना पड़ेगा
लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा विधेयक पारित नहीं होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने विधेयक पारित न होने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों को विधेयक का समर्थन न करने के लिए जीवन भर पछतावा होगा।
प्रियंका गांधी बोली- सरकार की मंशा महिला आरक्षण की नहीं, केवल और केवल परिसीमन की थी
लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा विधेयक गिर जाने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने इन विधेयकों को सरकार की साजिश बताया।
महिला आरक्षण: 131वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में गिरा, सरकार को नहीं मिला दो तिहाई बहुमत
महिला आरक्षण संशोधन और परिसीमन से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित नहीं हो सका। विधेयक के पक्ष में 298 और विरोध में 230 सांसदों ने वोट किया। विधेयक को बहुमत के लिए जरूरी दो तिहाई वोट नहीं मिल सके।
राहुल गांधी ने संसद में 'नंबर-16' पहेली का जिक्र कर सबको चौंकाया, क्या है ये?
संसद में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक पहेली का जिक्र किया, जिससे सभी लोग सोच में पड़ गए।
संसद में अमित शाह बोले- INDI गठबंधन विधेयकों का नहीं, महिला आरक्षण का विरोध कर रहा
महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 विधेयक पेश किए हैं। इन पर आज दूसरे दिन चर्चा जारी है।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR के आदेश दिए, ब्रिटिश नागरिकता का मामला
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटिश नागरिकता मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया।
राहुल गांधी बोले- प्रियंका ने 5 मिनट में जो किया, 20 साल में नहीं कर सका
लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक पर चर्चा करके समय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के भाषण की तारीफ की और एक व्यंग्य किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में मतदान से पहले अपील की, कहा- अपनी अंतरात्मा पर विचार करें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संसद में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर शाम 4 बजे मतदान से पहले सभी पक्ष के सांसदों से अपील की है।
लोकसभा में राहुल गांधी बोले- इन विधेयकों का महिलाओं से कोई लेना-देना नहीं
लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े 3 विधेयकों पर लोकसभा में दूसरे दिन चर्चा जारी है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इन तीनों विधेयकों का महिलाओं के कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है।
#NewsBytesExplainer: 1973 के बाद से क्यों नहीं हुआ परिसीमन, महिला आरक्षण के लिए ये क्यों जरूरी?
महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने लोकसभा में 3 विधेयक पेश किए हैं। इनमें परिसीमन विधेयक, 2026, संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने दूसरी बार पवन खेड़ा की जमानत रद्द की, खेड़ा बोले- क्या आतंकवादी हूं?
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दूसरी बार झटका देते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत रद्द कर दी।
हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा के उपसभापति, लगातार तीसरी बार संभालेंगे जिम्मेदारी
हरिवंश नारायण सिंह को शुक्रवार को एक बार फिर राज्यसभा का उपसभापति चुन लिया गया है। वह निर्विरोध चुने गए हैं और लगातार तीसरी बार जिम्मेदारी संभालेंगे।
तमिलनाडु चुनाव: TVK ने महिलाओं को 2,500 रुपये, साल में 6 गैस सिलेंडर का किया वादा
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अभिनेता थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें महिलाओं, किसानों और सरकारी कर्मचारियों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं।
अखिलेश यादव ने मुस्लिम महिलाओं के लिए की आरक्षण की मांग, गृह मंत्री बोले- ये असंवैधानिक
महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों पर लोकसभा में चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव ने मुस्लिम महिलाओं के लिए भी कोटे की मांग की।
#NewsBytesExplainer: परिसीमन किस आधार पर होगा और किस राज्य में कितनी सीटें बढ़ेंगी?
संसद के विशेष सत्र के दौरान आज लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े 3 विधेयक पेश किए गए हैं। इनके जरिए सरकार लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने जा रही हैं, जिनमें से 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
मोदी की विपक्ष को चेतावनी, बोले- विधेयक के विरोधियों को महिलाओं ने कभी माफी नहीं किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर चर्चा करते समय विपक्ष के नेताओं को चेतावनी दी।
महिला आरक्षण विधेयक पर प्रधानमंत्री मोदी बोले- विधेयक पारित होने पर सरकारी खर्चे से फोटो छपवाऊंगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर लोकसभा में अपनी बात रखी और विपक्ष को संतुष्ट करने का प्रयास किया।
कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए हरियाणा के 5 विधायकों को किया निलंबित
कांग्रेस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा में अपने 5 विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। विधायकों ने 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी।
परिसीमन पर प्रधानमंत्री मोदी बोले- दक्षिण, उत्तर या छोटे-बड़े किसी के साथ भी भेदभाव नहीं होगा
संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 विधेयक लोकसभा में पेश किए गए। इन विधेयकों पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सदन को संबोधित किया।
संसद में 3 विधेयकों पर 15-18 घंटे होगी चर्चा, शुक्रवार को शाम 4 बजे होगा मतदान
संसद में 3 दिवसीय विशेष सत्र की शुरूआत हो चुकी है। गुरुवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तीन विधेयकों पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय प्रस्तावित किया है।
कानून मंत्री बोले- लोकसभा सीटें 815 होंगी, कांग्रेस ने कहा- मौजूदा सीटों पर मिले महिला आरक्षण
संसद के विशेष सत्र के दौरान आज परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को पेश किया गया है। इन पर चर्चा के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि विधेयकों के लागू हो जाने के बाद देश में लोकसभा की कुल सीटें बढ़कर 815 हो जाएंगी। अभी ये 543 हैं।
महिला आरक्षण-परिसीमन से जुड़े विधेयकों को संसद से पारित करा पाएगी सरकार?
संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है। इस दौरान महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 विधेयक पेश किए गए। इन विधेयकों में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण और लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है।
महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक संसद में पेश, परिसीमन पर विपक्ष ने जताई आपत्ति
संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है, जिसमें 3 जरूरी विधेयक पेश किए जाएंगे।
INDIA गठबंधन आरक्षण विधेयक का विरोध करेगा, खड़गे बोले- केंद्र सरकार चालबाजी कर रही
केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को लाए जा रहे महिला आरक्षण संबंधी विधेयक का विपक्षी INDIA गठबंधन समर्थन नहीं करेगा। यह जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी।
केजरीवाल का जज के खिलाफ नया हलफनामा, कहा- न्यायमूर्ति स्वर्णकांता के बच्चे केंद्र के वकील हैं
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले की सुनवाई से न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा को हटाने के लिए बुधवार को एक नया हलफनामा दिया है।
#NewsBytesExplainer: महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों में क्या हैं प्रावधान, दक्षिणी राज्य क्यों कर रहे विरोध?
केंद्र सरकार ने 16 से 18 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान 3 अहम विधेयक पेश किए जाएंगे, जो महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने की दिशा में अहम हैं।
पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की Z+ सुरक्षा वापस ली
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पंजाब सरकार की ओर से मिली Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है।
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का उड़ाया मजाक, पुलिस ने स्टैंडअप कॉमेडियन को किया गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश की पुलिस ने उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का मजाक उड़ाने पर एक स्टैंडअप कॉमेडियन अनुदीप कटिकला को गिरफ्तार किया है।
अरविंद केजरीवाल को हटाना होगा कोर्ट में जज के साथ बहस का वीडियो
दिल्ली हाई कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले मामले में खुद कोर्ट में पेश होकर न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा से बहस की थी।
सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को झटका, अग्रिम जमानत पर रोक लगाई
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर लगाए गए गंभीर आरोपों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से झटका मिला है।
AAP के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय में ED का छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के कई ठिकानों पर छापा मारा है।
सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री की शपथ ली, बिहार में पहली बार भाजपा संभालेगी कुर्सी
बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। यह राज्य के इतिहास में पहला मौका है, जब भाजपा प्रमुख कुर्सी संभालेगी।