शरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानिए डॉक्टरों ने क्या कहा
क्या है खबर?
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SCP) के प्रमुख शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी कुछ जांचें कर रहे हैं। उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद सुप्रिया सुले ने बताया कि पवार को दो दिन पहले स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था, तभी डॉक्टरों ने उनको भर्ती करने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि पवार ने नियमित जांच के कारण मंगलवार को बारामदी दौरा रद्द कर दिया है।
तबीयत
पिछले महीने भी पुणे के एक अस्पताल में हुए थे भर्ती
राज्यसभा सांसद पवार पिछले महीने भी तबीयत बिगड़ने के बाद पुणे के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनको 28 फरवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में और 9 फरवरी को सीने में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भी भर्ती कराया गया था। तब उनको 14 फरवरी को छुट्टी मिली थी। डॉक्टरों का कहना कि चिंताजनक बात नहीं है, उनकी रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य
व्हीलचेयर में बैठकर ली थी राज्यसभा में शपथ
पवार को इस महीने की शुरूआत में राज्यसभा सांसद की शपथ दिलाई गई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले समेत 19 अन्य लोगों के साथ शपथ ली थी। तब पवार व्हीलचेयर पर बैठकर आए थे और बैठे-बैठे राज्यसभा अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन की उपस्थिति में शपथ ली। बता दें कि पवार को बारामती में होने वाली प्रचार की सांगता सभा में शामिल होना था, लेकिन अब वे नहीं जाएंगे। यह बारामती उपचुनाव से पहले कार्यक्रम तय है।