LOADING...
अब ओडिशा में SIR पर सवाल, 9.8 लाख मतदाताओं की पहचान पर BJD सांसद का पत्र
ओडिशा से BJD सांसद सस्मित पात्रा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा

अब ओडिशा में SIR पर सवाल, 9.8 लाख मतदाताओं की पहचान पर BJD सांसद का पत्र

लेखन गजेंद्र
Apr 21, 2026
01:24 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर अभी विवाद थमा नहीं है। इस बीच, ओडिशा से भी इसको लेकर आपत्ति उठने लगी है। बीजू जनता दल (BJD) के सांसद सस्मित पात्रा ने ओडिशा में SIR प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि लगभग 9.8 लाख मतदाताओं को हटाने के लिए चिह्नित किया गया है, जो ठोस चिंताएं पैदा करती है।

चिंता

मतदान अधिकारी छीने जाने का खतरा- सांसद

सांसद पात्रा ने पत्र में लिखा, "मैं ओडिशा में SIR की तैयारी से पैदा चिंताजनक बात पर ध्यान दिलाना चाहता हूं। प्रशासनिक तौर पर माना गया है कि शुरुआती सत्यापन में लगभग 9.8 लाख मतदाता के हटाने की संभावना है। हालांकि, सटीक मतदाता सूचियां के लिए यह जरूरी है, लेकिन नामों का पैमाना, पैटर्न और प्रक्रिया गंभीर-ठोस चिंताएं पैदा करती है। कई रिपोर्ट में प्रक्रिया में गड़बड़ियां और गलत तरीके से मतदान अधिकार छीने जाने का असली खतरा दिखता है।"

चिंता

सांसद ने 7 चिंताओं की ओर इशारा किया

सांसद ने पत्र में 7 चिंताओं को बताया है। उनका कहना है कि गलत तरीके से नाम हटाने की शिकायत मुख्य चुनाव अधिकारी को मिली है, जरूरी भौतिक सत्यापन नहीं किया गया और 9.8 लाख मतदाताओं की पहचान वार्षिक नाम हटाने के पैटर्न से अधिक है। उन्होंने बताया है कि इनको लेकर 2 लाख से अधिक आपत्तियां आई हैं। सांसद ने बिना भौतिक सत्यापन कोई भी नाम न काटने और गड़बड़ी वाली जगहों की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

सस्मित पात्रा का बयान

Advertisement