राजनीति की खबरें
हर पल रंग बदलती राजनीति की नब्ज पर पकड़।
गुजरात निकाय चुनाव 2026: भाजपा ने सभी 15 नगर निगमों में लहराया जीत का परचम
गुजरात में मंगलवार को स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर वोटों की गिनती जारी है। इसमें भाजपा ने एक बार फिर से जीत का परचम लहराया है।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला से सांसद इंजीनियर राशिद को मिली एक हफ्ते की अंतरिम जमानत
दिल्ली हाई कोर्ट ने आतंकी फंडिंग के आरोप में जेल में बंद लोकसभा सांसद अब्दुल राशिद शेख उर्फ इंजीनियर राशिद को जमानत दे दी।
बेंगलुरु में कांग्रेस नेता पर POCSO के तहत मामला दर्ज, बच्चों से मारपीट का आरोप
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस नेता आनंद नायडू पर 2 बच्चों के साथ मारपीट का आरोप लगा है। नायडू बेंगलुरु उत्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव हैं।
भाजपा में शामिल हुईं AAP की पूर्व राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल
आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उनको दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने भी न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की अदालत का बहिष्कार किया
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी दिल्ली हाई कोर्ट की न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की अदालत का बहिष्कार किया है।
किरेन रिजिजू का बड़ा दावा, कहा- शशि थरूर ने कांग्रेस का महिला विरोधी होना स्वीकार किया
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर नए सिरे से हमला किया है।
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार समाप्त, प्रधानमंत्री मोदी ने दी 5 गारंटी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को है, जिसका चुनाव प्रचार सोमवार को शाम 5 बजे समाप्त हो गया।
उत्तर प्रदेश: महोबा में भाजपा जिलाध्यक्ष पर महिला नेता का आरोप, कहा- हमबिस्तर होने को कहा
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर छिड़े राजनीतिक घमासान के बीच उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में भाजपा के जीत की संभावना जताई, कहा- शपथ ग्रहण में आऊंगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के जीत की संभावना जताई।
अरविंद केजरीवाल बोले- मैं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में नहीं होऊंगा पेश
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले में दिल्ली हाई कोर्ट की न्यायाधीश स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में पेश होने से इनकार कर दिया है।
राज्यसभा के सभापति ने AAP के 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने को दी मंजूरी
आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा के सभापति ने उनकी पार्टी से बगावत करने वाले 7 सांसदों को भाजपा में शामिल होने की मंजूरी दे दी है।
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी की रैली, बोले- पहले चरण में TMC का अहंकार टूट गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के बोंगांव में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान में तृणमूल कांग्रेस (TMC) का घमंड टूट चुका है।
7 सांसदों का जाना AAP के लिए कितना बड़ा झटका, आगे क्या हैं चुनौतियां?
बीते दिन अरविंद केजरीवाल को आम आदमी पार्टी (AAP) के इतिहास के सबसे बड़े झटके का सामना करना पड़ा है। राघव चड्ढा समेत AAP के 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो गए। राघव न सिर्फ पार्टी छोड़कर गए, बल्कि अपने साथ राज्यसभा में AAP की ताकत का बड़ा हिस्सा भी ले गए।
भाजपा ने केजरीवाल के 'शीशमहल 2' की तस्वीरें जारी कीं, AAP ने कहा- ये फर्जी
भाजपा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 95 लोधी एस्टेट आवास की तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस दौरान केजरीवाल पर तीखे हमले करते हुए उन्हें दिल्ली का 'रहमान डकैत' करार दिया।
तेलंगाना: के कविता ने खुद की राजनीतिक पार्टी लॉन्च की
भारत राष्ट्र समिति (BRS) से निकाले जाने के बाद के कविता ने खुद की राजनीतिक पार्टी लॉन्च की है। इसका नाम तेलंगाना राष्ट्र सेना (TRS) रखा गया है। कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री और BRS के प्रमुख के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं।
AAP सांसदों से मिलना चाहते थे केजरीवाल, सभी ने चर्चा से पहले ही पार्टी छोड़ी- रिपोर्ट
राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी (AAP) के 3 राज्यसभा सांसदों ने बीते दिन पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। राघव का दावा है कि 4 और सांसद भाजपा में शामिल होंगे।
राघव चड्ढा समेत AAP के 3 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हुए, 4 और होंगे
आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। राघव चड्ढा समेत उसके 3 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भाजपा का दामन थाम लिया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष ने राज्यसभा में नया नोटिस दिया
चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए विपक्ष ने शुक्रवार को राज्यसभा में नया नोटिस दिया है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता के घर पर गोलीबारी; बड़े बेटे की मौत, दूसरा घायल
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में गुरुवार देर रात 3 बंदूकधारियों का आतंक दिखा।
राघव चड्ढा ने AAP छोड़ी, AAP के 6 राज्यसभा सांसदों के साथ भाजपा में शामिल होंगे
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ दी है। उन्होंने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है।
प्रधानमंत्री मोदी बोले- 4 मई के बाद TMC के गुंडों को छिपने की जगह नहीं मिलेगी
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम में जनसभा को संबोधित किया।
पश्चिम बंगाल में झालमुड़ी के बाद प्रधानमंत्री मोदी का नया दांव, हुगली में नौका विहार किया
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान निपटने के बाद बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे चरण का चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
अमित शाह बोले- बंगाल में पहला चुनाव जब कोई जान नहीं गई, 110 सीटें जीतेंगे
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में ऐतिहासिक मतदान पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जताई और इसे तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासन के अंत का संकेत बताया।
तमिलनाडु में रिकॉर्ड मतदान के क्या हैं मायने, DMK या AIADMK में से किसकी बढ़ेगी परेशानी?
तमिलनाडु में बीते दिन हुए विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 85 प्रतिशत मतदान हुआ है। ये राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान है।
गुवाहाटी हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
असम की गुवाहाटी हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को झटका लगा है। कोर्ट ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर आरोपों के मामले में उनको अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है।
पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक मतदान, क्या बदलेगी सत्ता? जानिए क्या कहते हैं पिछले आंकड़े
पश्चिम बंगाल में लोगों ने मतदान में बढ़ृ-चढ़कर हिस्सा लिया है। यहां शाम 6 बजे तक 91 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले 2006, 2011, 2016 और 2021 में भी 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था।
विधानसभा चुनाव 2026: हिंसा के बीच पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड मतदान, तमिलनाडु में भी ऐतिहासिक वोटिंग
पश्चिम बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु में सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। दोनों ही राज्यों में मतदाताओं की भागीदारी ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी बोले- झालमुड़ी मैंने खाई और मिर्ची TMC को लगी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत गुरुवार को मतदान हो रहा है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में एक जनसभा को संबोधित किया।
पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा: भाजपा प्रत्याशी को पीटा, हुमायूं कबीर पर भी हमला
पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो रहा है। इस दौरान कई जगहों पर हिंसा देखने को मिल रही है। मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, सिलिगुड़ी और मालदा में हिंसा की खबरें हैं।
अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस, जज की वीडियो प्रसारित करने का मामला
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा की अदालती बहस की वीडियो प्रसारित करने के मामले में सुनवाई की।
दिल्ली निगम के मेयर चुनाव में भाजपा ने प्रवेश वाही को उम्मीदवार बनाया, AAP नहीं लड़ेगी
दिल्ली नगर निगम (MCD) में मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
पश्चिम बंगाल के कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार को भीड़ ने पीटा
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान हिंसा की खबरों का आना जारी है। दक्षिण दिनाजपुर जिले में स्थित कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है।
विधानसभा चुनाव 2026: मुर्शिदाबाद में भिड़े TMC-AUJP कार्यकर्ता, तमिलनाडु में 3 बजे तक 70 प्रतिशत मतदान
तमिलनाडु की सभी 234 और पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। दोपहर 3 बजे तक पश्चिम बंगाल में 78.77 और तमिलनाडु में 70.00 प्रतिशत मतदान हुआ है।
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी; जानें बड़े चेहरे, आंकड़े और सुरक्षा समेत तमाम बातें
पश्चिम बंगाल की 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है।
बंगाल में चुनाव आयोग की सख्ती: बाइक पर प्रतिबंध, होटल में नहीं रुक सकेंगे बाहरी लोग
पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग लगातार सख्ती बरत रहा है। सैकड़ों अधिकारियों के तबादले के बाद आयोग ने बाइक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। मतदान से 2 दिन पहले शाम 6 से सुबह 6 बजे तक मोटरसाइकिल चलाने की अनुमति नहीं होगी।
प्रधानमंत्री मोदी को 'आतंकवादी' कहने पर उपराष्ट्रपति ने खड़गे को घेरा, कहा- अंतर नहीं समझते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा 'आतंकवादी' कहे जाने पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी आपत्ति जताई है।
बंगाल और तमिलनाडु चुनाव से पहले आयोग का आदेश, EVM पर स्याही-इत्र या गोंद लगाना अपराध
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव शुरू होने से पहले चुनाव आयोग ने कड़े निर्देश जारी किए हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को 'आतंकवादी' कहा, फिर बाद में सफाई दी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को तमिलनाडु के चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'आतंकवादी' कह दिया।
प्रधानमंत्री मोदी के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर विवाद, कांग्रेस ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।
चुनाव आयोग ने मतदान से 2 दिन पहले पश्चिम बंगाल में बाइक पर प्रतिबंध लगाया
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदान से 2 दिन पहले बाइक पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह पाबंदी शाम 6 बजे से शुरू होकर सुबह 6 बजे तक लागू होगी।