LOADING...
तमिलनाडु चुनाव: TVK ने महिलाओं को 2,500 रुपये, साल में 6 गैस सिलेंडर का किया वादा
तमिलनाडु चुनावों के लिए TVK ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है

तमिलनाडु चुनाव: TVK ने महिलाओं को 2,500 रुपये, साल में 6 गैस सिलेंडर का किया वादा

लेखन आबिद खान
Apr 16, 2026
08:20 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अभिनेता थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें महिलाओं, किसानों और सरकारी कर्मचारियों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं। पार्टी ने कहा है कि सत्ता में आने पर वो 60 साल से कम उम्र की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता देगी। साथ ही हर परिवार को साल में 6 मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी दिए जाएंगे।

वादे

TVK ने किए ये बड़े ऐलान

गरीब परिवारों की महिलाओं की शादी के लिए 8 ग्राम सोना और अच्छी गुणवत्ता वाली रेशम की साड़ी दी जाएगी। 5 एकड़ से कम जमीन वाले किसानों के कृषि सहकारी फसल ऋण को पूरी तरह माफ किया जाएगा। हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली। महिला स्वसहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन। बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को 4,000 रुपये। वृद्ध, दिव्यांग और विधवाओं को हर महीने 3,000 रुपये।

नौकरी

किसानों के लिए पार्टी ने किए ये ऐलान

पार्टी ने 5 लाख नई सरकारी नौकरियां सृजित करने का वादा किया है। जिनके पास सरकारी जमीन पर मकान पट्टा नहीं है, उन्हें मुफ्त मकान पट्टा दिया जाएगा। हर शख्स की मुफ्त वार्षिक स्वास्थ्य जांच और 25 लाख रुपये का चिकित्सा बीमा। किसानों के लिए घोषणाओं में भूमि मालिक किसानों के लिए 15,000 रुपये की वार्षिक निवेश सहायता, ऋण माफी, धान के लिए 3,000 प्रति क्विंटल और गन्ने के लिए 4,500 रुपये प्रति टन MSP का ऐलान किया गया है।

Advertisement