झारखंड: खबरें
मोदी सरनेम मामला: राहुल गांधी को झटका, रांची कोर्ट ने व्यक्तिगत पेशी से नहीं दी छूट
मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब रांची की MP-MLA कोर्ट ने राहुल की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने व्यक्तिगत पेशी से छूट की मांग की थी। यानी राहुल को सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में हाजिर होना होगा।
झारखंड: नौकरी में स्थानीय लोगों को 100 प्रतिशत आरक्षण की मांग, युवाओं ने निकाला मार्च
झारखंड की सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों के लिए 100 प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे युवाओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आवास घेरने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
झारखंड में होमगार्ड के पदों पर बंपर भर्ती, 7वीं पास युवा भी करें आवेदन
झारखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।
जमीन घोटाला: ED ने IAS छवि रंजन पर कसा शिकंजा, 22 ठिकानों पर मारा छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमीन घोटाले में रांची के पूर्व उपायुक्त और IAS अधिकारी छवि रंजन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को ED की टीम ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की।
झारखंड: जमशेदपुर में रामनवमी के बाद हुई हिंसा का पूरा मामला क्या है?
झारखंड के जमशेदपुर शहर में रविवार शाम को आगजनी और पथराव की घटना के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके अलावा यहां अस्थाई रूप से इंटरनेट सेवा को भी बंद किया गया है। पुलिस ने मामले में 50 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
झारखंड: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, कोरोना संक्रमण के बाद कराया था फेफड़ों का प्रत्यारोपण
झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार सुबह चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। महतो ने नवंबर, 2020 में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद फेफड़ों का प्रत्यारोपण करवाया था।
झारखंड: चतरा में मुठभेड़ के दौरान 5 नक्सली ढेर, 25 लाख रुपये के इनामी भी शामिल
झारखंड के चतरा में मुठभेड़ के दौरान 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। इनमें 25 लाख रुपये के 2 इनामी भी शामिल हैं।
झारखंड में शिक्षक के 3,120 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।
उपचुनाव नतीजे: कांग्रेस ने 3 सीटें जीतीं, भाजपा के खाते में आईं 2 सीटें
गुरुवार को उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 5 राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजे भी घोषित किए गए। जिन पांच राज्यों में उपचुनाव हुए, उनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।
बीएस कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों को मिले नए राज्यपाल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
झारखंड: चाईबासा में नक्सलियों ने किया IED धमाका, 3 जवान घायल
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में गुरुवार को नक्सलियों ने IED धमाके को अंजाम दिया, जिसमें CRPF के तीन जवान घायल हो गए।
झारखंड: दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को लगाई पेट्रोल छिड़ककर आग, इलाज के दौरान मौत
झारखंड के हजारीबाग में दुष्कर्म का विरोध करने पर आग के हवाले की गई 23 वर्षीय महिला की रविवार को इलाज के दौरान रांची के एक अस्पताल में मौत हो गई।
एयरटेल 5G सेवा बिहार और झारखंड में शुरू, इन शहरों में मिलेगा तेज इंटरनेट
भारती एयरटेल ने बिहार और झारखंड में अपनी 5G सेवा शुरू कर दी है।
झारखंड में मजदूरों से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटी, 7 की मौत
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में गुरुवार को एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वैन में सवार सात मजदूरों की मौत हो गई।
झारखंड: नक्सलियों के साथ CRPF की मुठभेड़, IED ब्लास्ट में 5 जवान घायल
झारखंड के सिंहभूम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की खबर आ रही है। इसमें पांच जवान IED ब्लास्ट में घायल हो गए हैं।
राजस्थानः सम्मेद शिखर तीर्थ मामले में अनशन कर रहे दूसरे जैन मुनि ने दम तोड़ा
राजस्थान के जयपुर में अनशन कर रहे एक अन्य जैन मुनि ने गुरुवार रात को दम तोड़ दिया। चौथे दिन में यह दूसरी मौत है।
सम्मेद शिखरजी विवाद: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, इलाके में पर्यटन गतिविधियों पर लगाई रोक
जैन धर्म के तीर्थस्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने पर हो रहे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने पारसनाथ पर्वत इलाके में पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी है। सम्मेद शिखरजी इसी पर्वत पर स्थित है।
राजस्थान: सम्मेद शिखर तीर्थ मामले में अनशन कर रहे जैन मुनि ने दम तोड़ा
झारखंड के गिरिडीह जिले में स्थित जैन तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में राजस्थान में अनशन कर रहे 72 वर्षीय जैन मुनि ने दम तोड़ दिया।
झारखंड: नए साल पर शराब पीने और बीफ खाने से इंकार करने पर लोगों ने पीटा
झारखंड के साहिबगंज में एक व्यक्ति को पांच लोगों ने इसलिए पीट दिया क्योंकि उसने नए साल पर शराब पीने और बीफ खाने से इंकार कर दिया था।
क्या है सम्मेद शिखर विवाद, जिसे लेकर देशभर में जैन समुदाय कर रहा है प्रदर्शन?
झारखंड सरकार की ओर से गिरिडीह जिले में स्थित जैन तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल घोषित करने का विरोध बढ़ता जा रहा है।
रिया कुमारी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार, लूटपाट में हत्या की कही थी बात
बुधवार को पश्चिम बंगाल में झारखंड की अभिनेत्री रिया कुमारी की कथित तौर पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
झारखंड में कोरोना के कारण स्कूल बंद होने से पढ़ना और लिखना भूले छात्र- सर्वे
झारखंड में कोरोना के कारण स्कूलों के बंद होने से यहां अधिकतर प्राइमरी और अपर-प्राइमरी के बच्चे पढ़ना और लिखना भूल गए हैं।
राजस्थान और झारखंड में दो हत्याकांड, मारने के बाद आरोपियों ने किए शवों के टुकड़े
राजस्थान और झारखंड में हत्या के बाद शवों को ठिकाने लगाने के लिए उनके कई टुकड़े किये जाने के दो मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में स्थानीय पुलिस ने आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है।
अक्षरा सिंह के साथ कार्यक्रम में बदसलूकी, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
झारखंड के गढ़वा जिले में मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के दौरान लोगों ने खूब बवाल किया। इसके बाद भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।
झारखंड: जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या, दोस्तों ने कटे सिर के साथ ली सेल्फी
झारखंड के खूंटी जिले में एक आदिवासी युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जमीन विवाद में अपने चचेरे भाई की गला काट कर हत्या कर दी। यही नहीं, आरोपी के दोस्तों ने कटे हुए सिर के साथ सेल्फी भी ली।
सालों बाद पर्दे पर दिखीं 'दामिनी' फेम मीनाक्षी शेषाद्रि, 'इंडियन आइडल 13' में लिया भाग
मीनाक्षी शेषाद्रि एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 90 के दशक में बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। फिल्म 'दामिनी' में काम करने के बाद उन्हें मुकम्मल पहचान मिली।
रांची: 21 दिन की बच्ची के पेट में मिले 8 भ्रूण, डॉक्टर्स हैरान
झारखंड के रांची में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर खुद डॉक्टर्स भी हैरान हैं।
ED के समन पर पेश नहीं हुए हेमंत सोरेन, कहा- नोटिस मत भेजो, गिरफ्तार करके दिखाओ
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कथित खनन घोटाले में हुई मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से भेजे गए समन के बाद भी गुरुवार को पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए।
हेमंत सोरेन को ED का समन, खनन मामले से जुड़ी पूछताछ के लिए बुलाया
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया है। राज्य में कथित खनन घोटाले में हुई मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में केंद्रीय एजेंसी ने सोरेन को समन भेजा है और उन्हें गुरुवार को पेश होने को कहा है।
झारखंड: दोस्त के साथ घूमने गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 10 लोगों ने किया गैंगरेप
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में एक 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।
झारखंड: जमशेदपुर में छात्रा ने किया आत्मदाह, शिक्षिका पर भरी कक्षा में कपड़े उतरवाने का आरोप
झारखंड के जमशेदपुर में शिक्षिका के भरी कक्षा में उसके कपड़े उतरवाने से शर्मसार हुई एक छात्रा के आत्मदाह करने का मामला सामने आया है।
झारखंड: रेलवे का भगवान हनुमान को 10 दिनों के अंदर मंदिर हटाने का नोटिस
झारखंड के धनबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिस पर शायद आपको यकीन न हो।
मुरादाबाद: दंपत्ति ने फर्जी मैट्रीमोनियल प्रोफाइल बनाकर 35 लोगों से ठगे 1.63 करोड़ रुपये, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दंपत्ति द्वारा विभिन्न मैट्रीमोनियल (वैवाहिक) साइट्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर दर्जनों लोगों से 1.63 करोड़ रुपये की ठगी करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
झारखंड: सड़क पर भरे गंदे पानी से नहाने लगीं कांग्रेस विधायक, किया विरोध प्रदर्शन
झारखंड के गोड्डा जिले के महागमा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह बुधवार को एक अलग और अनोखे अंदाज में विरोध करती दिखीं।
झारखंड: हजारीबाग में पुल तोड़कर नदी में गिरी श्रद्धालुओं की बस; 7 की मौत, 45 घायल
झारखंड के हजारीबाग जिले में आज एक बस के पुल तोड़कर नीचे नदी में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, वहीं लगभग 45 लोग घायल हुए हैं।
झारखंड: मुख्यमंत्री के भाई बसंत सोरेन के बयान पर विवाद, बोले- अंडरगारमेंट्स खरीदने दिल्ली गया था
झारखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई और विधायक बसंत सोरेन ने एक ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद हो गया है।
झारखंड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साबित किया बहुमत, बोले- गृह युद्ध जैसी स्थिति बना रही भाजपा
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया है। विश्वास प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में उनके समर्थन में कुल 48 विधायकों ने वोट डाला।
झारखंड: केजरीवाल की तर्ज पर बहुमत साबित करेंगे मुख्यमंत्री सोरेन, "भाजपा का पर्दाफाश" करने का इरादा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अब "भाजपा का पर्दाफाश" करने के लिए विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे।
भाजपा सांसदों के खिलाफ FIR के बाद देवघर के उपायुक्त के खिलाफ राजद्रोह का मामला
देवघर हवाई अड्डे से सूर्यास्त के बाद जबरन उड़ान की मंजूरी लेने के आरोप में झारखंड पुलिस ने शनिवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत नौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी।
झारखंड: सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी पर FIR, जबरन उड़ान की मंजूरी लेने का आरोप
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी और सात अन्य लोगों के खिलाफ झारखंड में FIR दर्ज की गई है।