NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उपचुनाव नतीजे: कांग्रेस ने 3 सीटें जीतीं, भाजपा के खाते में आईं 2 सीटें
    राजनीति

    उपचुनाव नतीजे: कांग्रेस ने 3 सीटें जीतीं, भाजपा के खाते में आईं 2 सीटें

    उपचुनाव नतीजे: कांग्रेस ने 3 सीटें जीतीं, भाजपा के खाते में आईं 2 सीटें
    लेखन नवीन
    Mar 02, 2023, 08:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    उपचुनाव नतीजे: कांग्रेस ने 3 सीटें जीतीं, भाजपा के खाते में आईं 2 सीटें
    पांच राज्यों के उपचुनाव के नतीजे घोषित

    गुरुवार को उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 5 राज्यों में हुए उपचुनावों के नतीजे भी घोषित किए गए। जिन पांच राज्यों में उपचुनाव हुए, उनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। इन राज्यों की कुल 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इसमें कांग्रेस ने तीन, भाजपा ने दो और ऑल इंडिया झारखंड स्टूडेंट्स (AJSU) पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की।

    महाराष्ट्र में 27 साल बाद भाजपा के हाथ से गई कस्बापेठ सीट  

    महाराष्ट्र की कस्बापेठ और चिंचवड़ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था। कस्बापेठ विधानसभा से महा विकास अघाड़ी (MVA) और कांग्रेस के प्रत्याशी रविंद्र धंगेकर ने 10,915 वोटों से जीत हासिल। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हेमंत नारायण रसाने को हराया। भाजपा 27 साल बाद यह सीट हारी है। चिंचवाड़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अश्विनी जगताप ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी और MVA के संयुक्त उम्मीदवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)) के नेता नाना काटे को हराया।

    तमिलनाडु में कांग्रेस की जीत

    तमिलनाडु में ईरोड पूर्व विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ था। यहां कांग्रेस प्रत्याशी ईवीकेएस ईलनगोवन ने 33,375 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) के प्रत्याशी केएस थेन्नारासु को हराया। इस सीट के लिए देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कजगम (DMDK) प्रत्याशी एस आनंद और नाम तमिलर काची (NTK) की नेता मेनका नवनीथन समेत कुल 77 प्रत्याशी मैदान में थे।

    पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का खुला खाता

    पश्चिम बंगाल की सागरदीघी सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बायरन बिस्वास ने 22,980 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रत्याशी देवाशीष बनर्जी को हराया। भाजपा ने यहां दिलीप साहा को मैदान में उतारा था। इसी जीत के साथ कांग्रेस का पश्चिम बंगाल में खाता खुल गया है क्योंकि 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।

    झारखंड में NDA की प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने मारी बाजी

    झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में NDA प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी बजरंग महतो को हराया। इस उपचुनाव के लिए भाजपा ने ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) पार्टी के साथ गठबंधन किया था। इस उपचुनाव में 14 निर्दलीयों सहित 18 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी, लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और NDA प्रत्याशी के बीच ही था।

    अरुणाचल में उपचुनाव में भाजपा की निर्विरोध जीत दर्ज

    अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर स्थित तवांग जिले की लुमला सीट पर उपचुनाव हुआ था। इस सीट पर भाजपा विधायक जंबे ताशी के निधन की वजह से उपचुनाव कराया गया। भाजपा ने यहां पूर्व विधायक जंबे ताशी की पत्नी शेरिंग हामु को मैदान में उतारा था, जिनके खिलाफ कोई भी प्रत्याशी मैदान में नहीं था। ऐसे में एक मात्र प्रत्याशी होने की वजह से शेरिंग हामु निर्विरोध चुनाव जीत गईं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    झारखंड
    पश्चिम बंगाल
    तमिलनाडु
    महाराष्ट्र

    झारखंड

    30 लाख का इनामी नक्सली दिनेश गोप नेपाल से गिरफ्तार, 15 सालों से थी तलाश रांची
    झारखंड में 1,500 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, जानिए कितना मिलेगा वेतन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
    ओडिशा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के दौरान बिजली गायब, अंधेरे में सुनते रहे लोग द्रौपदी मुर्मू
    मोदी सरनेम मामला: राहुल गांधी को झटका, रांची कोर्ट ने व्यक्तिगत पेशी से नहीं दी छूट राहुल गांधी

    पश्चिम बंगाल

    'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' को लेकर बवाल, निर्देशक को कोलकाता पुलिस ने भेजा कानूनी नोटिस बॉलीवुड समाचार
    पश्चिम बंगाल: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की विवादित टिप्पणी, प्रधानमंत्री मोदी को 'पगला' कहा अधीर रंजन चौधरी
    पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में TMC नेता के कार्यालय पर चला बुलडोजर, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई तृणमूल कांग्रेस
    'द केरल स्टोरी': पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में रिलीज हुई अदा शर्मा की फिल्म  द केरला स्टोरी फिल्म

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु: बिजली मंत्री वी सेंथिल के 40 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा आयकर विभाग
    अब तमिलनाडु में अमूल दूध पर विवाद, मुख्यमंत्री स्टालिन ने अमित शाह को लिखा पत्र अमूल
    तमिलनाडु: चबाने वाले तंबाकू और गुटखा पर प्रतिबंध 1 साल के लिए बढ़ाया गया तंबाकू
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जल्लीकट्टू, कंबाला और बैलगाड़ी दौड़ को ठहराया कानूनी तौर पर वैध जल्लीकट्टू

    महाराष्ट्र

    नितिन गडकरी को मिली धमकी के तार आतंकी संगठन से जुड़े, जांच को नागपुर पहुंची NIA नितिन गडकरी
    अमीरा शाह ने दुनियाभर में फैलाया पिता का बिजनेस, जानिए इनकी संपत्ति  मुंबई
    महाराष्ट्र: समुद्र के ऊपर बना देश का सबसे बड़ा पुल लगभग तैयार, दिसंबर में होगा शुरू एकनाथ शिंदे
    शरद पवार से मिले अरविंद केजरीवाल, केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ मांगा समर्थन अरविंद केजरीवाल

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023