Page Loader
झारखंड: चाईबासा में नक्सलियों ने किया IED धमाका, 3 जवान घायल
झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों के IED बम धमाके में 3 CRPF जवान घायल (तस्वीर: ट्विटर /@tnworldofficial)

झारखंड: चाईबासा में नक्सलियों ने किया IED धमाका, 3 जवान घायल

लेखन गजेंद्र
Feb 02, 2023
03:00 pm

क्या है खबर?

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में गुरुवार को नक्सलियों ने IED धमाके को अंजाम दिया, जिसमें CRPF के तीन जवान घायल हो गए। घटना को चाईबासा के गोइलकेरा स्टेशन क्षेत्र में अंजाम दिया गया। पुलिस इलाके में आरोपियों की खोज के लिए अभियान चला रही है। घायल जवानों की पहचान राकेश पाठक, बीडी अनल और पंकज यादव के रूप में हुई है। उनको इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके रांची के अस्पताल ले जाया गया है।

घटना

एक महीने में IED धमाके की चौथी घटना

जानकारी के मुताबिक, CRPF के जवान गुरुवार को थाना क्षेत्र के मेरालगढ़ा में तलाशी अभियान के लिए निकले थे, तभी नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए IED बम की चपेट में आ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चाईबासा में एक महीने के भीतर यह चौथा IED धमाका हुआ है, जिसमें कुल 13 जवान और एक आम नागरिक घायल हो चुके हैं। इससे पहले 11 और 12 जनवरी को भी यहां दो दिन IED धमाके हुए थे, जिसमें नौ जवान घायल हुए थे।