Page Loader
झारखंड में मजदूरों से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटी, 7 की मौत
झारखंड में मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलटने से 7 की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीरः pixabay)

झारखंड में मजदूरों से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटी, 7 की मौत

लेखन गजेंद्र
Jan 12, 2023
03:16 pm

क्या है खबर?

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में गुरुवार को एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वैन में सवार सात मजदूरों की मौत हो गई। यह सड़क हादसा राजनगर-चाईबासा रोड पर हुआ, जहां 30 मजदूरों से लदी वैन खैरबानी गांव के पास पलटी। इसमें 12 से अधिक मजदूर घायल भी बताए जा रहे हैं। आठ मजदूरों की हालत गंभीर है, इन्हें जमशेदपुर अस्पताल भेजा गया है। बाकी मजदूरों का इलाज राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

हादसा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख

हादसे के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विट कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि सड़क हादसे में सात लोगों के मौत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। जिला प्रशासन की देखरेख में घायलों का इलाज किया जा रहा है। राजनगर थाना पुलिस ने बताया कि सुबह कोहरे के कारण दिखने में समस्या थी। वाहन में मजदूर बैठकर भवन निर्माण कार्य के लिए गोविंदपुर जा रहे थे। पिकअप वैन चालक की लापरवाही से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

ट्विटर पोस्ट

मुख्यमंत्री सोरेन के ट्वीट