NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बीएस कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों को मिले नए राज्यपाल
    अगली खबर
    बीएस कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों को मिले नए राज्यपाल
    राष्ट्रपति ने मंजूर किया बीएस कोश्यारी का इस्तीफा

    बीएस कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों को मिले नए राज्यपाल

    लेखन प्रमोद कुमार
    Feb 12, 2023
    10:10 am

    क्या है खबर?

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

    इसके साथ उन्होंने कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को अपनी मंजूरी दे दी है।

    कोश्यारी की जगह झारखंड के मौजूदा राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, गुलाब चंद कटारिया को असम और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया है।

    राज्यपाल

    ये नियुक्तियां भी हुईं 

    सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

    इसी तरह बिहार के राज्यपाल फागु चौहान को अब मेघालय, हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंद्रन को छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइकये को मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा को बतौर उपराज्यपाल लद्दाख का कार्यभार सौंपा गया है।

    मिश्रा की जगह लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) केटी पटनायक अब अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे।

    जानकारी

    पदभार संभालते ही प्रभावी हो जाएंगी नियुक्तियां

    राष्ट्रपति ने इनके अलावा मणिपुर के राज्यपाल एल गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल बनाया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, इनके पदभार संभालते ही इनकी नियुक्तियां प्रभावी मानी जाएंगी।

    महाराष्ट्र

    कोश्यारी ने प्रधानमंत्री से जताई थी पद छोड़ने की इच्छा 

    महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने पिछले महीने पद छोड़ने की इच्छा जाहिर की थी।

    कोश्यारी ने बताया था उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने की इच्छा जताई थी।

    उन्होंने कहा था कि वो अब पढ़ाई-लिखाई और दूसरी गतिविधियों में अपना जीवन व्यतीत करना चाहते हैं।

    बता दें कि कोश्यारी 2019 में महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किए गए थे। उनके कुछ बयानों को लेकर खूब राजनीतिक हंगामा हुआ था।

    कयास

    कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम को लेकर लगाए गए थे कयास 

    कोश्यारी के इस्तीफे की खबर आने के बाद कई नामों को संभावित दावेदार बताया गया था। इनमें ओम माथुर, सुमित्रा महाजन और कैप्टन अमरिंदर सिंह आदि के नाम शामिल थे।

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और लंबे समय तक कांग्रेसी रहे अमरिंदर सिंह पिछले साल भाजपा में शामिल हुए थे और अटकलें थीं कि उन्हें महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल बनाया जा सकता है।

    हालांकि, अब रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल घोषित कर दिया गया है।

    राज्यपाल

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    संविधान के अनुच्छेद 153 में हर राज्य के लिए एक राज्यपाल का प्रावधान किया गया है।

    यह केंद्र सरकार का नामित व्यक्ति होता है, जिसे राष्ट्रपति नियुक्त करती है। राज्यपाल राज्य मंत्रिमंडल की सलाह मानने को बाध्यकारी होता है और वह राज्य के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर काम करते हैं।

    इसके अलावा वह राज्य और केंद्र सरकार के बीच अहम कड़ी होता है। एक व्यक्ति दो या अधिक राज्यों के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    द्रौपदी मुर्मू
    झारखंड
    भगत सिंह कोश्यारी

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    महाराष्ट्र

    BCCI मुंबई में आयोजित करवा सकता है महिला IPL- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    महाराष्ट्र सरकार का आदेश, SIT करेगी सुशांत राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच महाराष्ट्र सरकार
    एयरटेल 5G प्लस नेटवर्क विजाग के बाद अब पुणे में भी उपलब्ध भारती एयरटेल
    महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: उद्धव ठाकरे की मांग- विवादित इलाकों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जाए उद्धव ठाकरे

    द्रौपदी मुर्मू

    कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र; 24 विधेयक किए जाएंगे पेश, राष्ट्रपति चुनाव होंगे संसद मानसून सत्र
    राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज, मुर्मू और सिन्हा के बीच है मुकाबला NDA सरकार
    राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग संपन्न, द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय कांग्रेस समाचार
    राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना आज, द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय ओडिशा

    झारखंड

    जमशेदपुर: चार नकाबपोशों ने फर्जी CBI अधिकारी बनकर BOI से लूटे 35 लाख रुपये केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    झारखंड: JSSC ने उद्योग विभाग में 455 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    हिमाचल समेत कई राज्यों में आफत बनकर बरसी बारिश, 31 लोगों की मौत ओडिशा
    झारखंड: ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी को किया गिरफ्तार, घर पर मिली थीं AK-47 प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    भगत सिंह कोश्यारी

    महाराष्ट्र: राज्यपाल को नहीं दी गई राज्य सरकार के विमान के उपयोग की अनुमति महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: सियासी संकट के बीच राज्यपाल ने केंद्र से केंद्रीय बलों को तैयार रखने को कहा महाराष्ट्र
    गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दिया तो महाराष्ट्र में पैसा नहीं बचेगा- राज्यपाल कोश्यारी महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: राज्यपाल ने अपने विवादित बयान पर सफाई दी, बोले- मराठियों का कभी अपमान नहीं करूंगा महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025