दोस्त से शर्त जीतने के लिए बैंक कर्मचारी ने भूखे-प्यासे पूरी की 4 धाम यात्रा
क्या है खबर?
दोस्त अक्सर शर्तें लगाते रहते हैं, जो कभी मस्ती के लिए तो कभी एक दूसरे की टांग खींचने के लिए होती हैं। हालांकि, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक कर्मचारी के दोस्त ने उन्हें ऐसी शर्त पूरी करने को कहा, जो हर हिन्दू का सपना होती है। इस कर्मचारी ने दोस्त से शर्त जीतने के लिए बिना कुछ खाए 4 धाम की यात्रा पूरी की। इसके बाद वह वायरल हो गए हैं और लोगों का दिल जीत रहे हैं।
यात्रा
मजाकिया शर्त ने जीता दिल
कर्मचारी का नाम उत्सव कुमार झा है, जो मुंबई में SBI की एक शाखा में काम करते हैं। उन्होंने अपने दोस्त, इतीश कुमार राय के साथ शर्त लगाई थी कि कौन पहले 4 धाम यात्रा पूरी करेगा।
दोनों दोस्त 4 में से 3 तीर्थ स्थलों की यात्रा पहले ही कर चुके थे। इतीश के लिए केवल रामेश्वरम जाना बाकी था, जबकि उत्सव को द्वारका जाना था।
ऐसे में दोनों में शर्त लगी कि कौन आखरी तीर्थ पहले करता है।
उत्सव
ऐसी रही यात्रा
इतीश 4 नवंबर को रामेश्वरम जाने की योजना बना रहे थे, जिसकी खबर सुनकर उत्सव चिंता में पड़ गए। बस फिर क्या था, उन्होंने इतीश को बिना बताए द्वारका की यात्रा की आनन-फानन में योजना बनाई।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्रा की योजना साझा की थी। उत्सव के पास केवल 2 दिन बचे थे। काम से घर लौटने के बाद, उन्होंने जल्दी बैग पैक किया, एक तत्काल ट्रेन टिकट बुक किया और तुरंत द्वारका के लिए रवाना हो गए।
यात्रा
दोस्त के लिए बनाया वीडियो
उत्सव की चुनौती का सबसे दिलचस्प हिस्सा यह था कि द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन पूरे करने तक, उन्होंने कुछ भी नहीं खाया। उन्होंने दर्शन करने के बाद वीडियो साझा करके प्रशंसकों को यह खुशखबरी दी।
उन्होंने दोस्त से कहा, "माफ करना, इतीश भाई। तुम्हें क्या लगा था? कि तुम मुझसे पहले 4 धाम यात्रा पूरी कर लोगे? मेरे पीछे देखो। यह द्वारका मंदिर है। इसका मतलब है कि मैंने तुमसे पहले 4 धाम यात्रा पूरी कर ली है।"
जानकारी
लोग कर रहे हैं कर्मचारी की तारीफ
उनकी इस चुनौती ने दोनों की मजेदार दोस्ती और भक्ति का प्रमाण दिया है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। लोग उनसे प्रेरणा ले रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।