Page Loader
झारखंड: नक्सलियों के साथ CRPF की मुठभेड़, IED ब्लास्ट में 5 जवान घायल
झारखंड में नक्सलियों के साथ CRPF जवानों की मुठभेड़ के बाद धमाके में 5 जवान घायल (तस्वीरः ट्विटर/@crpfindia)

झारखंड: नक्सलियों के साथ CRPF की मुठभेड़, IED ब्लास्ट में 5 जवान घायल

लेखन गजेंद्र
Jan 11, 2023
05:24 pm

क्या है खबर?

झारखंड के सिंहभूम जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की खबर आ रही है। इसमें पांच जवान IED ब्लास्ट में घायल हो गए हैं। घटना चाईबासा इलाके में उस समय हुई जब जवान यहां तलाशी अभियान चला रहे थे। घायल जवान चाईबासा पुलिस की कोबरा बटालियन के बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद इलाके से जवानों को बाहर निकाला जा रहा है। घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची अस्पताल ले जाया गया है।

घटना

नक्सल के खिलाफ चल रहा है अभियान

ANI के मुताबिक, CRPF के जवान अभियान के दौरान टोंटो पुलिस थाने के अंतर्गत तुंबहाका इलाके में IED के संपर्क में आए, जिसमें 5 जवान घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है जिससे ये बौखलाए हुए हैं। अभियान में कई नक्सली ढेर हो चुके हैं, जबकि कई ने आत्मसमर्पण किया है। सरकार की कार्रवाई झारखंड के अलावा ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी चल रही है।