'काली खेती' का रूह कंपाने वाला टीजर जारी, खौफनाक अभिशाप की कहानी लाए जैकी श्रॉफ
क्या है खबर?
जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की फिल्म 'काली खेती' का टीजर जारी हो गया है। हारिस इम्तियाज खान द्वारा लिखित और निर्देशित, यह एक ग्रामीण हॉरर-थ्रिलर है जिसकी कहानी कृषि को डर के अनूठे नजरिए से पेश करने का वादा करती है। फिल्म में जैकी और शरद के साथ नेहा सरगम मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। इसका निर्माण सना खान द्वारा 'ब्लैक कैनवस स्टूडियो' के बैनर तले किया जा रहा है।
टीजर
जानिए कैसा है फिल्म का टीजर
टीजर की शुरुआत एक ऐसे गांव से होती है, जहां रात का अंधेरा फैलता ही रहस्यमयी डरावनी शक्ति जाग उठती है जो इंसान नहीं है। उसके प्रभाव से गांव के खेत रहस्यमयी तरीके से लोगों का 'खून पीने लगे हैं।
इसी शैतानी ताकत की खोज-पड़ताल करने का जिम्मा जैकी का किरदार उठाता है। कुल मिलाकर टीजर पारिवारिक इतिहास, पुश्तैनी अभिशापों और जमीन के नीचे दबे खौफनाक राज की कहानी उजागर करता है।
फिल्म 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
JACKIE SHROFF - SHARAD KELKAR: RURAL HORROR FILM 'KAALI KHETI' TEASER OUT NOW – 20 NOV 2026 RELEASE... The teaser of the upcoming rural horror film #KaaliKheti is out now... The film is set to arrive in cinemas on 20 Nov 2026.
— taran adarsh (@taran_adarsh) November 3, 2026
Starring #JackieShroff and #SharadKelkar,… pic.twitter.com/YNAZxxLK1q