NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / झारखंड में शिक्षक के 3,120 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन
    अगली खबर
    झारखंड में शिक्षक के 3,120 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन
    झारखंड में शिक्षकों के पदों पर निकली भर्ती (तस्वीरः फ्रीपिक)

    झारखंड में शिक्षक के 3,120 पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

    लेखन राशि
    Mar 23, 2023
    03:44 pm

    क्या है खबर?

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों (PGT) के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती अभियान के तहत कुल 3,120 पद भरे जाएंगे।

    इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 5 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 मई है।

    भर्ती की आरक्षण, योग्यता, वेतन संबंधी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है।

    पद

    2,855 पदों पर होगी नियमित भर्ती

    स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों के कुल 3,120 पदों से 2,855 पदों पर नियमित भर्ती होगी और 265 पद बैकलॉग भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे।

    2,855 पदों में से 2,137 पदों पर सीधी नियुक्ति होगी, जबकि 718 पदों पर सीमित परीक्षा (कार्यरत TGT शिक्षकों के लिए) होगी।

    बैकलॉग के 265 पदों में से 204 पदों पर सीधी नियुक्ति दी जाएगी और 61 पदों पर सीमित भर्ती होगी।

    बैकलॉग भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया अलग रखी जाएगी।

    किन विषय

    किस विषय के कितने शिक्षकों की भर्ती होगी?

    नियमित भर्ती के तहत जीव विज्ञान के 218, रसायन विज्ञान के 227, अंग्रेजी के 211, वाणिज्य के 200, भौतिकी के 251, गणित के 185, भूगोल के 164, हिंदी के 163, इतिहास के 182 और संस्कृत के 169 शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

    सीमित परीक्षा के तहत जीव विज्ञान के 73, रसायन के 75, अंग्रेजी के 73, भौतिकी के 85, हिंदी के 54, गणित के 63, वाणिज्य के 67, अर्थशास्त्र के 55, इतिहास के 61 और भूगोल के 54 शिक्षक भर्ती होंगे।

    योग्यता

    शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

    अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता मांगी गई है, लेकिन सभी पदों के लिए शैक्षिक कार्यानुभव होना जरूरी है।

    आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल है।

    आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है।

    अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु 42 साल और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 43 साल है।

    चयन

    कैसे होगा चयन और कितना वेतन मिलेगा?

    विभाग की ओर से इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

    परीक्षा 400 अंक की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान और हिंदी भाषा से 100 अंक के सवाल और जिस विषय में नियुक्ति होनी है, उससे 300 अंक के सवाल आएंगे।

    सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं रहेगी।

    चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-8 के अनुसार 47,600 से 1,51,000 रुपये के बीच मासिक वेतन दिया जाएगा।

    जानकारी

    आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

    आवदेन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां जानकारियां भर कर फॉर्म सबमिट करें। आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग
    झारखंड
    शिक्षक भर्ती
    सरकारी नौकरी

    ताज़ा खबरें

    आतंकवाद के खिलाफ भारत को मिला जापान-UAE का साथ, प्रतिनिधिमंडल ने किया पाकिस्तान को बेनकाब पाकिस्तान समाचार
    राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' का नया गाना 'हट बदमाश' जारी, कब रिलीज होगी फिल्म? राजकुमार राव
    IPL: सबसे कम मैचों में 100 विकेट हासिल करने वाले भारतीय स्पिनर IPL रिकॉर्ड्स
    टी-20 क्रिकेट में सिर्फ एक बार सभी 11 खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी, जानिए मैच की कहानी  टी-20 क्रिकेट

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग

    झारखंड: JSSC ने स्टेनोग्राफर और क्लर्क के पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन झारखंड
    JSSC Recruitment 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 921 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन झारखंड
    JSSC: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 594 पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन नौकरियां
    झारखंड: JSSC ने स्टेनोग्राफर के 400 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन झारखंड

    झारखंड

    झारखंड: ED ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी को किया गिरफ्तार, घर पर मिली थीं AK-47 प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    झारखंड: क्या अयोग्य घोषित होंगे मुख्यंमत्री हेमंत सोरेन? चुनाव आयोग ने राज्यपाल को भेजी रिपोर्ट दिल्ली
    झारखंड: सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री सोरेन ने की विधायकों के साथ नाव की सवारी चुनाव आयोग
    झारखंड: फोन पर बात करने से इनकार करने पर जलाई गई लड़की की मौत, तनाव बढ़ा हत्या

    शिक्षक भर्ती

    RPSC: वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन राजस्थान
    REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड राजस्थान
    दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड शिक्षक, मैनेजर समेत कई पदों पर करेगा भर्ती, ऐसे करें आवेदन सरकारी नौकरी
    देशभर की IITs में फैकल्टी के 4,596 पद रिक्त, जानें किस IIT में कितने पद खाली भारतीय जनता पार्टी

    सरकारी नौकरी

    प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरे रोजगार मेले में 71,000 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र केंद्र सरकार
    BSSC: वरीय वैज्ञानिक सहायक के पदों पर हो रही है भर्ती, ऐसे करें आदेवन बिहार कर्मचारी चयन आयोग
    UPSC: बिना परीक्षा के केंद्र सरकार के इन विभागों में मिल सकती है नौकरी UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    ITBP में ट्रेड्समैन कांस्टेबल के 287 पदों पर निकली भर्ती, कैसे करें आवेदन? ITBP भर्ती
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025