Loading...
AI के लगभग सभी डाटा सेंटर अंतरिक्ष में होंगे, एलन मस्क ने जताई उम्मीद
AI के लगभग सभी डाटा सेंटर अंतरिक्ष में होंगे

AI के लगभग सभी डाटा सेंटर अंतरिक्ष में होंगे, एलन मस्क ने जताई उम्मीद

Nov 03, 2026
01:16 pm

क्या है खबर?

एलन मस्क का मानना है कि भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े लगभग सभी बड़े कंप्यूटर सिस्टम अंतरिक्ष में होंगे। स्पेस-X के प्रमुख ने कहा है कि आने वाले समय में विकसित होने वाली सुपरइंटेलिजेंस को चलाने के लिए जरूरी कंप्यूटिंग क्षमता का करीब 100 फीसदी हिस्सा अंतरिक्ष में मौजूद हो सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह बात कही। हालांकि, मस्क ने यह नहीं बताया कि ऐसा कब तक संभव हो पाएगा।

योजना

गूगल और स्पेस-X भी बना रही हैं ऐसी योजना

मस्क की यह बात ऐसे समय आई है, जब बड़ी टेक और अंतरिक्ष कंपनियां अंतरिक्ष में डाटा सेंटर बनाने की तैयारी कर रही हैं।

गूगल अपने प्रोजेक्ट सनकैचर के तहत सौर ऊर्जा से चलने वाले सैटेलाइट्स के जरिए AI कंप्यूटिंग की संभावना पर काम कर रहा है। कंपनी ने प्लैनेट के साथ मिलकर अपना पहला परीक्षण सैटेलाइट लॉन्च किया था।

30 अक्टूबर को गूगल ने बताया कि उसके सैटेलाइट ने अंतरिक्ष में AI मॉडल चलाकर पहला जवाब तैयार किया है।

मुश्किल

अंतरिक्ष में डाटा सेंटर बनाने की राह अभी मुश्किल

गूगल की योजना 2027 में 2 आपस में जुड़े सैटेलाइट्स का परीक्षण करने की है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 2027 के आखिर तक अंतरिक्ष आधारित AI तकनीक का प्रदर्शन करना चाहती है। वहीं, स्पेस-X ने डाटा सेंटर के रूप में काम करने वाले 10 लाख तक सैटेलाइट्स के समूह के लिए मंजूरी मांगी है।

हालांकि, अभी ऐसी कोई व्यवस्था काम नहीं कर रही है। इन योजनाओं को हकीकत बनाने में काफी समय और निवेश लगेगा।

ADVERTISEMENT

खर्च

धरती के मुकाबले 100 गुना तक महंगा हो सकता है खर्च

अंतरिक्ष में डाटा सेंटर बनाने की सबसे बड़ी चुनौती इसकी लागत है।

गूगल की अधिकारी अमांडा पीटरसन कोरियो के मुताबिक, वहां डाटा सेंटर बनाना धरती के मुकाबले 100 गुना तक महंगा हो सकता है। अंतरिक्ष में लगातार सौर ऊर्जा मिलने का फायदा जरूर है, लेकिन उपकरणों को वहां पहुंचाना, रेडिएशन से बचाना और तापमान नियंत्रित करना आसान नहीं होगा।

इसके अलावा, सैटेलाइट्स की मरम्मत और रखरखाव भी बड़ी चुनौती बने रहेंगे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

ADVERTISEMENT