Page Loader
झारखंड: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, कोरोना संक्रमण के बाद कराया था फेफड़ों का प्रत्यारोपण
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन (तस्वीर: ट्विटर/@jagarnathji_mla)

झारखंड: शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, कोरोना संक्रमण के बाद कराया था फेफड़ों का प्रत्यारोपण

लेखन गजेंद्र
Apr 06, 2023
01:20 pm

क्या है खबर?

झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार सुबह चेन्नई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। महतो ने नवंबर, 2020 में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद फेफड़ों का प्रत्यारोपण करवाया था। निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, 'हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपने एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, मेहनती और लोकप्रिय नेता को खो दिया। आदरणीय जगरनाथ महतो जी का चेन्नई में इलाज के दौरान निधन हो गया।'

निधन

पिछले कुछ सालों से बीमार थे महतो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महतो पिछले कुछ सालों से बीमार थे। कोरोना के कारण उनके फेफड़े खराब हो गए थे और उन्होंने चेन्नई के महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में फेफड़ों का प्रत्यारोपण कराया था। महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र से 2019 में विधायक चुने गए थे। वह कई बार झारखंड विधानसभा के सदस्य रहे। उनकी तबीयत 19 मार्च को अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें पहले रांची अस्पताल ले जाया गया था, फिर वहां से एयरलिफ्ट कर चेन्नई भेज दिया गया।

ट्विटर पोस्ट

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दुख जताया