हरियाणा: खबरें
नोएडा: 251 रुपये में स्मार्टफोन का दावा करने वाले मोहित गोयल एक और घोटाले में गिरफ्तार
एक समय 251 रुपये में स्मार्टफोन लॉन्च करने का वादा करने वाले नोएडा के एंटरप्रेन्योर मोहित गोयल ड्राई फ्रूट से जुड़े एक कथित घोटाले में गिरफ्तार हुए हैं।
हरियाणा: दुष्यंत चौटाला ने बुलाई JJP विधायकों की बैठक, अमित शाह से भी मिलेंगे
किसान आंदोलन के चलते हरियाणा में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं।
कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी सरकार, केवल संशोधन संभव- खट्टर
किसानों के विरोध के कारण करनाल का अपना दौरा रद्द करने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साफ कर दिया कि केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी और इनमें केवल संशोधन किए जा सकते हैं।
बर्ड फ्लू: सात राज्यों में मामलों की पुष्टि, केंद्र सरकार ने तेज किए रोकथाम के प्रयास
देश के सात राज्यों के पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद केंद्र सरकार ने बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।
हरियाणा: किसानों के विरोध के कारण रद्द हुई कृषि कानूनों के समर्थन में खट्टर की रैली
किसानों के भारी विरोध को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपना करनाल दौरा रद्द करना पड़ा है।
करनाल: खट्टर का विरोध करने पहुंचे किसानों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
हरियाणा पुलिस ने करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की महापंचायत से पहले किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं।
आंदोलन में शामिल एक और किसान ने की आत्महत्या, सिंघु बॉर्डर पर जहर खाकर दी जान
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में शामिल एक और किसान ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर चल रहे धरने में शामिल 40 वर्षीय अमरिंदर सिंह ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
कोरोना: वैक्सीनेशन की शुरुआत से पहले शुक्रवार को देश के सभी जिलों में होगा पूर्वाभ्यास
शुक्रवार को देश के 700 से अधिक जिलों में वैक्सीनेशन (टीकाकरण) का पूर्वाभ्यास होगा। इस दौरान वैक्सीनेशन के दौरान आने वाली चुनौतियों और उससे निपटने के तरीकों का पता लगाया जाएगा।
कृषि कानून: आज दिल्ली के पास ट्रैक्टर रैली निकालेंगे किसान, बदले गए कई रूट
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान आज दिल्ली के आसपास ट्रैक्टर रैली निकालेंगे और इसमें हजारों ट्रैक्टर हिस्सा लेंगे।
कृषि कानूनों के खिलाफ याचिकाओं पर 11 जनवरी को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसानों के बीच जारी गतिरोध पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है।
कृषि कानून: गतिरोध बरकरार, गुरुवार को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे किसान
केंद्र सरकार के साथ बातचीत असफल रहने के एक दिन बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि वो 7 जनवरी को ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर मार्च करेंगे। यह 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड का अभ्यास होगा।
मोबाइल टावर तोड़फोड़ मामले में होई कोर्ट ने पंजाब और केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस
तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों द्वारा पंजाब में रिलायंस जियो के मोबाइल टावरों में की जा रही तोड़फोड़ के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने को पंजाब और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।
शाहजंहापुर बॉर्डर से दिल्ली जा रहे किसानों पर पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे
बीते नवंबर की तरह जनवरी में भी हरियाणा पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़प देखने को मिली है।
राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर: पुलिस ने फिर चलाई वॉटर कैनन और आंसू गैस, बैरिकेडिंग हटा आगे बढ़े किसान
केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहा किसानों का एक समूह आज राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ कर आगे बढ़ने में कामयाब रहा। हरियाणा पुलिस ने वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोलों की मदद से उन्हें रोकने की कोशिश की, हालांकि वह इसमें असफल रही।
हरियाणा निकाय चुनाव: हार पर भाजपा नेता बोले- हमारे वोटर्स घूमने गए हुए थे
कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बीच हरियाणा में हुए निकाय चुनावों में सत्तारूढ भाजपा और जननायक जनता पार्टी (JJP) गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा है।
हरियाणा: किसान आंदोलन के बीच हुए निकाय चुनावों में भाजपा को लगा बड़ा झटका
कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर पिछले एक महीने से भी अधिक समय से किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। इसमें ज्यादातर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान शामिल हैं।
सरकार और किसानों के बीच बातचीत आज, कानून वापस लेने की मांग पर अड़े किसान
कृषि कानूनों पर सरकार और किसानों के बीच बने गतिरोध को समाप्त करने के लिए दोनों पक्ष आज छठे दौर की बातचीत करेंगे।
किसान संगठनों का ऐलान- मांगें नहीं माने जाने तक हरियाणा में फ्री करेंगे टोल प्लाजा
तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करते हुए हरियाणा के किसान संगठनों का कहना है कि उनकी मांगें नहीं माने जाने तक वो राज्य से गुजरने वाले सभी हाइवेज को टोल फ्री कर देंगे।
मौसम विभाग की चेतावनी- उत्तर भारत में 29 दिसंबर से भीषण शीतलहर, शराब पीने से बचें
नए साल पर जश्न मनाने की योजना बना रहे लोगों के मौसम विभाग के चेतावनी जारी की है।
उत्तर भारत में आने वाले दिनों बिगड़ेगी हवा की गुणवत्ता, तापमान में आएगी गिरावट
उत्तर पश्चिम भारत के कई शहरों में शनिवार को हवा की गुणवत्ता खराब या बहुत खराब श्रेणी में रिकॉर्ड की गई।
कृषि कानून: सरकार के बातचीत के न्योते पर आज फैसला ले सकते हैं प्रदर्शनकारी किसान
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठन सरकार के बातचीत के न्योते पर आज फैसला ले सकते हैं।
प्रयोग के तौर पर लागू होने दें कृषि कानून, फायदा न हुआ तो बदलाव करेंगे- राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों से प्रयोग के तौर पर नए कृषि कानूनों को लागू होने देने की बात कही है।
दुष्यंत चौटाला बोले- कृषि कानूनों में कई संशोधनों की जरूरत
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री और जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नए कृषि कानूनों में कई संशोधनों की जरूरत है।
मुख्यमंत्री खट्टर को काले झंडे दिखाने वाले किसानों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को काले झंडे दिखाने वाले 13 किसानों के खिलाफ अंबाला पुलिस ने हत्या और दंगे के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
सोमवार को भूख हड़ताल पर किसान, 25-27 दिसंबर तक हरियाणा के टोल नाके फ्री करेंगे
तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों ने कल से सभी धरना स्थलों पर 24 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है।
हरियाणा: कृषि कानूनों के विरोध में भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह, किसानों के साथ धरने पर बैठे
भाजपा के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रहे चौधरी बीरेंद्र सिंह कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में उतर आए हैं।
दिल्ली की शीत लहर से बचने के लिए और वाटरप्रूफ टेंट लगाएंगे प्रदर्शनकारी किसान
भीषण शीत लहर के बीच दिल्ली के बॉर्डर पर हटे हुए किसानों ने ठंड से बचने के लिए और अधिक वाटरप्रूफ टेंट लगाने का फैसला लिया है। दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर ये अतिरिक्त टेंट लगाए जाएंगे, ताकि प्रदर्शन कर रहे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से कोई समस्या न हो।
दिल्ला: चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा के लिए रास्ता खुला, टिकरी और सिंघु समेत कई बॉर्डर बंद
पिछले कुछ दिनों से किसान आंदोलन के कारण दिल्ली की कई सड़कें बंद हैं, जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कोरोना संक्रमित अनिल विज की हालत स्थिर, कुछ दिन और रहेंगे ICU में भर्ती
कोरोना वायरस से संक्रमित हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अभी कुछ और दिनों के लिए इनटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में रखा जाएगा।
कृषि कानून: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समिति बनाकर चर्चा करें किसान और सरकार; अगली सुनवाई कल
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान किसान और सरकार के बीच गतिरोध समाप्त करने के लिए एक समिति बनाने का प्रस्ताव दिया है।
दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसानों को हटाने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट में आज कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के बॉर्डर पर डटे किसानों को हटाने संबंधी याचिका पर सुनवाई होगी।
हरियाणा सरकार ने NH-9 पर फिर खड़ी की पत्थरों की बैरिकेडिंग, किसानों ने हटाई
हरियाणा सरकार ने रविवार को एक बार फिर से नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान इन्हें हटाते हुए दिल्ली की तरफ बढ़ गए।
किसान आंदोलन: दुष्यंत चौटाला बोले- 24-48 घंटे में निकल आएगा समाधान
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को दावा किया कि अगले 24 से 48 घंटे में किसानों और केंद्र सरकार के बीच बने गतिरोध का समाधान निकल आएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ बैठक के बाद उन्होंने ये बात कही।
कृषि कानून: दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शनों का 16वां दिन, किसानों और सरकार के बीच गतिरोध बरकरार
केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का प्रदर्शन 16वें दिन में प्रवेश कर गया है।
हरियाणा: 10वीं और 12वीं के लिए 14 दिसंबर से खुलेंगे स्कूल, कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरुरी
हरियाणा में अब कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे कमी आने लगी है।
किसान आंदोलन: दुष्यंत चौटाला ने तोड़ी चुप्पी, कहा- केंद्र सरकार ने स्वीकार की MSP की मांग
केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को नकारने के बाद अब किसानों और सरकार में तकरार बढ़ गई है। इसके साथ अब हरियाणा के किसान भी बड़ी संख्या में सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर पहुंचने लगे हैं।
किसान आंदोलन में तेजी से बढ़ रही हरियाणा के किसानों की संख्या, जानिए क्या है कारण
कृषि कानूनों को निरस्त कराने की मांगों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन में अब हरियाणा के किसानों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा है।
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे का दावा- किसान आंदोलन के पीछे पाकिस्तान और चीन का हाथ
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने बुधवार को दावा किया कि तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है।
सरकार ने प्रदर्शनकारी किसानों को भेजा प्रस्ताव, MSP पर लिखित आश्वासन की बात कही
केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों के विरोध में डटे किसानों को अपना प्रस्ताव भेज दिया है।
हरियाणा और पंजाब में चार प्रदर्शनकारी किसानों की दिल का दौरा पड़ने से मौत
बीते कुछ घंटों में हरियाणा और पंजाब में अलग-अलग जगहों पर एक महिला समेत चार प्रदर्शनकारी किसानों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है।