NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना संक्रमित अनिल विज की हालत स्थिर, कुछ दिन और रहेंगे ICU में भर्ती
    अगली खबर
    कोरोना संक्रमित अनिल विज की हालत स्थिर, कुछ दिन और रहेंगे ICU में भर्ती

    कोरोना संक्रमित अनिल विज की हालत स्थिर, कुछ दिन और रहेंगे ICU में भर्ती

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 16, 2020
    03:58 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस से संक्रमित हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अभी कुछ और दिनों के लिए इनटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में रखा जाएगा।

    फेफड़ों में संक्रमण के बाद विज को मंगलवार को गुरूग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    इससे पहले रोहतक PGI में उनका इलाज चल रहा था। यहां उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं देखने को मिला, जिसके बाद उन्हें मेदांता में ले जाया गया।

    फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    जानकारी

    5 दिसंबर को कोरोना संंक्रमित पाए गए थे विज

    अनिल विज को 5 दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया था। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।

    तब उन्होंने बताया था कि वो अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। यहां हालत में सुधार होते नहीं देख उन्हें रोहतक PGI में भर्ती कराया गया था।

    PGI में भर्ती रहने के दौरान मंगलवार को उनका ऑक्सीजन स्तर बहुत नीचे आ गया था। हालात बिगड़ती देख उन्हें मेदांता के ICU में ले जाया गया।

    जानकारी

    ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं विज

    बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग और मेदांता की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि विज को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। उनके CT स्कैन और बाकी टेस्ट की रिपोर्ट संतोषजनक है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

    बयान

    "अगले 48-72 घंटे महत्वपूर्ण"

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, विज की सेहत की जानकारी रखने वाले रोहतक PGI के एक डॉक्टर ने बताया कि उनके इलाज में अगले 48-72 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं। संक्रमण की वजह से उनके फेफड़ों पर असर पड़ा है। इसके अलावा वो डायबिटीज, हायपरटेंशन और दिल से जुड़ी बीमारी से भी जूझ रहे हैं।

    बता दें कि अंबाला से विधायक विज को PGI में प्लाज्मा थैरेपी दी गई थी। हालांकि, इससे उनकी सेहत में सुधार देखने को नहीं मिला।

    ट्रायल

    विज को दी गई थी संभावित वैक्सीन की खुराक

    बता दें कि विज को पिछले महीने भारत बायोटेक द्वारा विकसित की जा रही कोरोना की संभावित वैक्सीन 'कोवैक्सिन' की खुराक दी गई थी।

    वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के दौरान उन्हें 20 नवंबर को अंबाला के एक अस्पताल में ये खुराक दी गई थी।

    इसके बाद विज को संक्रमित पाए जाने पर काफी सवाल उठे थे।

    बाद में भारत बायोटेक ने कहा था कि यह वैक्सीन दो खुराक दिए जाने के बाद अपना असर दिखाती है।

    डाटा

    हरियाणा में कितने लोग संक्रमित?

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हरियाणा में अब तक 2,54,207 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 8,232 सक्रिय मामले हैं, 2,43,224 लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं और 2,751 लोगों की मौत हुई है।

    महामारी का प्रकोप

    देशभर में कोरोना के लगभग एक करोड़ मामले

    अगर पूरे देश की बात करें तो संक्रमितों की संख्या एक करोड़ की तरफ बढ़ रही है।

    भारत में बीते कोरोना के 26,382 नए मामले सामने आए और 387 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 99,32,547 हो गई है। इनमें से 1,44,096 लोगों को महामारी के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घटते हुए 3,32,002 पर आ गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    हरियाणा
    वैक्सीन समाचार
    अनिल विज

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    भारत की खबरें

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 32,981 नए मरीज, चार लाख से कम हुए सक्रिय मामले दिल्ली
    सुप्रीम कोर्ट ने लगाई सेंट्रल विस्टा परियोजना में निर्माण पर रोक, शिलान्यास समारोह की दी अनुमति नरेंद्र मोदी
    केंद्र सरकार को मिली कोरोना वायरस से जुड़ी भ्रष्टाचार की लगभग 40,000 शिकायतें भ्रष्टाचार
    देश में 2018 के बाद 6,210 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड बिके, RTI में हुआ खुलासा दिल्ली

    हरियाणा

    हरियाणा में जल्द बनेगा 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून- अनिल विज उत्तर प्रदेश
    कृषि कानून: आज से दिल्ली पहुंचना शुरू होंगे किसान, रोकने के लिए तैनात की गई CRPF दिल्ली
    दिल्ली मार्च: किसानों ने उखाड़ फेंकी बैरिकेडिंग, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले दिल्ली
    हरियाणा ने शुरू की 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून लाने की तैयारी, तीन सदस्यीय कमेटी गठित योगी आदित्यनाथ

    वैक्सीन समाचार

    ICMR प्रमुख बोले- कोरोना वैक्सीन आने के बाद भी लंबे समय तक लगाने पड़ेंगे मास्क भारत की खबरें
    कोरोना वैक्सीन बनाने वाली तीन कंपनियों के साथ आज बैठक करेंगे प्रधानमंत्री मोदी भारत की खबरें
    SII ने कोविशील्ड से बीमार होने का दावा नकारा, वॉलेंटियर पर किया 100 करोड़ का केस चेन्नई
    मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुई वैक्सीन के परिवहन और प्रबंधन की तैयारियां, जल्द बनेगी टास्क फोर्स भारत की खबरें

    अनिल विज

    हरियाणा: खट्टर कैबिनेट का पहला विस्तार, केवल एक महिला को मिली जगह हरियाणा
    हरियाणा के मंत्री अनिल विज बोले- 'जलते हुए पेट्रोल बम' हैं राहुल और प्रियंका गांधी हरियाणा
    अधिकारियों ने दो युवतियों का पासपोर्ट बनाने से किया इनकार, कहा- नेपाली लगती हैं हरियाणा
    हरियाणा: CID विवाद थमने के बाद भी खट्टर और विज के बीच क्यों जारी है तनातनी? हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025