हरियाणा: खबरें
पत्नी की जानकारी के बिना उसका फोन कॉल रिकॉर्ड करना है निजता का हनन- हाई कोर्ट
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई में स्पष्ट तौर पर कहा है कि बिना अनुमति पत्नी की टेलीफोन पर बातचीत को रिकॉर्ड करना उसके निजता के अधिकार का उल्लंघन है।
गुरूग्राम: मुख्यमंत्री खट्टर बोले- खुले में नहीं होगी नमाज, पुरानी मंजूरियां वापस ली गईं
गुरूग्राम में खुले में नमाज पढ़ने पर जारी विवाद के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
ओमिक्रॉन: हरियाणा सरकार ने पूरी क्षमता के साथ स्कूल खोलने के फैसले को लिया वापस
हरियाणा में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए 1 दिसंबर से पूरी क्षमता के साथ स्कूल खोलने के फैसले को वापस ले लिया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर 46 साल बाद फिर करेंगे विश्वविद्यालय में पढ़ाई
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में जापानी संस्कृति और भाषा में ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स के लिए नामांकन करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं।
हरियाणा में 1 दिसंबर से पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे सभी कक्षाओं के स्कूल
हरियाणा सरकार ने 1 दिसंबर से राज्य के सभी स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ खोलने का फैसला किया है।
हरियाणा: 11-12वीं के छात्रों को टैबलेट देगी सरकार, जानें कब से शुरू होगा वितरण
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि राज्य में 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाई के लिए जल्द ही मुफ्त टैबलेट दिए जाएंगे।
वायु प्रदूषण को रोकने के लिए अब हरियाणा में भी लागू होगा ऑड-ईवन फार्मूला
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण चरम पर पहुंच गया है। इसके कारण लोगों का सांस लेना भी दूभर हो रहा है।
हरियाणा के सोनीपत में नई फैक्ट्री बनाएगी मारुति सुजुकी, मिली मंजूरी
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मारुति सुजुकी को सोनीपत के खरखौदा में 900 एकड़ से अधिक भूमि पर एक नया मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने की मंजूरी दे दी गई है।
HTET 2021: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इस तरह से करें आवेदन
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 (HTET 2021) इस साल दिसंबर में होने जा रही है और इस परीक्षा से जुड़ा आवेदन फॉर्म 15 नवंबर से जारी कर दिया गया है।
पहलवान निशा दहिया हत्याकांड: मुख्य आरोपी कोच साथी समेत दिल्ली से गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को जूनियर पहलवान निशा दहिया और उनके भाई को गोली मारने के मुख्य आरोपी पवन बराक को गिरफ्तार कर लिया है।
हरियाणा में 1 दिसंबर से पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे स्कूल, पूरे समय होगी पढ़ाई
हरियाणा के स्कूलों को ऑफलाइन कक्षाओं के लिए फिर से खोलने की मंजूरी मिल गई है। स्कूलों को 1 दिसंबर, 2021 से फिर से खोल दिया जाएगा।
थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, केंद्र ने नौ राज्यों में भेजीं टीमें
देश के कई राज्यों में इन दिनों डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है और अस्पतालों में इससे पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेषज्ञों की टीमें भेजी हैं।
हरियाणा: दिवाली से पहले राज्य सरकार ने 14 जिलों में पटाखों पर लगाया प्रतिबंध
हरियाणा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजदीक लगने वाले 14 जिलों में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
हरियाणा: गुरूग्राम में खुले में नमाज का फिर विरोध, पुलिस ने 30 को हिरासत में लिया
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरूग्राम में खुले में नमाज को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पुलिस की अनुमति के बाद कुछ हिंदू संगठन पिछले पांच सप्ताह से शुक्रवार की नमाज के लिए निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे माहौल बिगड़ा हुआ है।
फरीदाबाद: लिव-इन-पार्टनर को जिंदा जलाने के आरोप में महिला गिरफ्तार
हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस ने एक महिला को अपने लिव-इन-पार्टनर को कथित तौर पर जिंदा जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पंजाब की पहने वाली है।
हरियाणा के बहादुरगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला किसानों को कुचला, तीन की मौत
हरियाणा के बहादुरगढ़ में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने छह महिला किसान आंदोलनकारियों को कुचल दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
हरियाणा: परिवार की सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम होने पर मिलेगी निशुल्क शिक्षा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐसे छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने की घोषणा की, जिनके परिवार की सत्यापित सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है।
हरियाणा: KMP हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार 8 लोगों की मौत
हरियाणा के झज्जर जिले में बहादुरगढ़ के पास कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
जातिगत टिप्पणी मामले में युविका चौधरी गिरफ्तार, तीन घंटे पूछताछ के बाद मिली अंतरिम जमानत
अभिनेत्री युविका चौधरी को हाल ही में हरियाणा पुलिस ने दलित समाज के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर गिरफ्तार कर लिया।
किसानों का 'रेल रोको' अभियान: 293 ट्रेनों का संचालन हुआ बाधित, 43 को किया रद्द
तीन कृषि कानूनों और लखीपमुर खीरी हिंसा के विरोध में किसानों ने सोमवार को 'रेल रोको' अभियान के तहत देशभर के कई राज्यों में ट्रेनों को रोका।
सिंघु बॉर्डर: किसानों के प्रदर्शन स्थल पर शख्स की हत्या, हाथ काट कर शव लटकाया
हरियाणा में सिंघु बॉर्डर स्थित किसानों के प्रदर्शन स्थल पर एक शख्स की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित का एक हाथ काट दिया और उसके पैर भी तोड़ दिए। पुलिस को पीड़ित का शव एक बैरिकेडिंग से लटका हुआ मिला।
अंबाला में भाजपा सांसद के काफिले ने प्रदर्शनकारी किसान को टक्कर मारी, अस्पताल में भर्ती
लखीमपुर खीरी की घटना के बाद जारी विवाद के बीच हरियाणा के अंबाला में भी ऐसी ही एक घटना हुई है। कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी को काले झंडे दिखाने पहुंचे किसानों ने आरोप लगाया है कि सांसद के काफिले में शामिल गाड़ी ने एक किसान को टक्कर मार दी।
लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसानों ने किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत के मामले में पंजाब और हरियाणा के किसानों ने सोमवार को अलग-अलग जिलों में जोरदार प्रदर्शन किया।
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, हरियाणा और पंजाब में कल से खरीदा जाएगा धान
पंजाब और हरियाणा में धान खरीद को आगे बढ़ाए जाने के बाद शुरू हुए किसानों के भारी विरोध को देखते हुए केंद्र सरकार ने अपना फैसला पलट दिया है।
हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर के घर का घेराव करने पहुंचे किसान, वाटर कैनन से खदेड़ा
हरियाणा में तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। इसके चलते किसानों और पुलिस में भी आए दिन झड़पें देखने को मिल रही है।
हरियाणा में फिर हुई किसानों और पुलिस की भिड़ंत, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल
तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों और पुलिस के बीच झड़पों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हरियाणा के झज्जर में इस तरह की घटना सामने आई है।
किसानों का भारत बंद आज, हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में नजर आया असर
कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने आज भारत बंद बुलाया है। यह सुबह 6 बजे से शुरू हो गया और शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।
NHRC ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार के साथ चार राज्यों को भेजा नोटिस
तीन विवादित कृषि कानूनों को लेकर पिछले करीब 10 महीने से चल रहे किसान आंदोलन से लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी और उद्योगों पर पड़े बुरे प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सख्त रुख अपनाया है।
हरियाणा: पलवल जिले में तेज बुखार से 10 से अधिक बच्चों की मौत, चिकित्सा टीम रवाना
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रहस्यमयी बुखार और डेंगू का कहर पूरी तरह थमा भी नहीं कि अब हरियाणा के पलवल जिले में भी इस बुखार के कारण 10 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है।
सोशल मीडिया पर उड़ी सपना चौधरी की मौत की अफवाह, कुछ और है सच्चाई
मशहूर हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर वह अपने प्रशंसकों के बीच चर्चा में हैं।
करनाल घटना की होगी जांच, दोषी मिले तो किसानों पर भी होगी कार्रवाई- अनिल विज
करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने करनाथ लघु सचिवालय के बाहर डेरा जमा रखा है।
करनाल महापंचायत: हरियाणा सरकार से फिर विफल हुई वार्ता, लघु सचिवालय पर ही डटे रहेंगे किसान
करनाल में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को महापंचायत के बाद लघु सचिवालय का घेराव करने वाले किसानों के साथ हरियाणा सरकार की बुधवार को हुई वार्ता फिर से विफल हो गई है।
करनाल महापंचायत: हरियाणा सरकार के साथ बेनतीजा रही वार्ता, किसानों ने किया लघु सचिवालय का घेराव
करनाल में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को करनाल में बुलाई गई महापंचायत में भारी संख्या में किसान जुटे।
पैरालंपिक स्वर्ण जीतने वाले मनीष पर हुई ईनामों की बारिश, हरियाणा सरकार देगी छह करोड़ रुपये
टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। भारत अब तक इस इवेंट में 15 पदक जीत चुका है। शनिवार की सुबह मनीष नरवाल और सिंघराज अदाना ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीते हैं।
हरियाणा: किसानों का 'सिर फोड़ने' का निर्देश देने वाले SDM के खिलाफ होगी कार्रवाई- दुष्यंत चौटाला
हरियाणा के करनाल में पुलिसकर्मियों को किसानों के 'सिर फोड़ने' का निर्देश देने वाले सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) आयुष सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज ये जानकारी दी।
मेघालय के राज्यपाल बोले- किसानों पर लाठीचार्ज के लिए माफी मांगे मनोहर लाल खट्टर
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को किसानों पर हुए लाठीचार्ज के लिए माफी मांगनी चाहिए।
हरियाणा: करनाल में पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने जाम किए कई हाईवे
हरियाणा के करनाल में शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर सहित अन्य भाजपा नेताओं को रोकने की कोशिश कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है।
स्क्रिप्ट राइटर ने रणदीप को भेजा 10 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस, जानिए मामला
रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के दमदार अभिनेता माने जाते हैं। अपने एक्शन और अंदाज से उन्होंने लाखों प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई है। हाल के दिनों में वह कई प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में रहे हैं।
हरियाणा: किसानों के विरोध को देखते हुए सात प्रभावित जिलों में तिरंगा नहीं फहराएंगे मंत्री
तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच हरियाणा की भाजपा-JJP सरकार के मंत्रियों को सार्वजनिक और पार्टी के कार्यक्रमों में विरोध का सामना करना पड़ रहा है।