IPL 2027: रिंकू सिंह को बनाए KKR का कप्तान, पूर्व भारतीय खिलाड़ी की फ्रेंचाइजी को सलाह
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को सलाह दी है कि अगर फ्रेंचाइजी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 की नीलामी में कप्तानी के लिए किसी विदेशी खिलाड़ी को नहीं खरीद पाती तो रिंकू सिंह को कप्तान बनाने पर विचार करना चाहिए। आकाश ने यह बात 16 दिसंबर को होने वाली नीलामी से पहले जियोस्टार के कार्यक्रम 'गेम प्लान' में कही है। अजिंक्य रहाणे के बाद टीम नए कप्तान की तलाश में है।
बयान
कैमरून ग्रीन को रिलीज करे KKR
आकाश ने कहा कि KKR को 25.2 करोड़ रुपये में खरीदे गए कैमरून ग्रीन को रिलीज करना चाहिए। अगले साल वनडे विश्व कप और एशेज के कारण उनकी उपलब्धता और मैच खेलने की संख्या को लेकर संशय है।
उन्होंने कहा कि रिलीज करने के बाद KKR चाहे तो उन्हें आधी कीमत पर दोबारा खरीद सकती है।
18 करोड़ रुपये में खरीदे गए मथीशा पथिराना भी नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में नीलामी में KKR के पास सबसे ज्यादा रकम होगी।
KKR
आकाश ने मुस्तफिजुर रहमान को लेकर कही ये बात
आकाश ने आगे कहा कि मुस्तफिजुर रहमान की उपलब्धता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
अगर वह खेलने के लिए उपलब्ध रहते हैं तो KKR को उन्हें टीम में बनाए रखना चाहिए।
हालांकि, उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। आकाश के मुताबिक, ग्रीन और पथिराना को रिलीज करने से ही KKR के पास 43 करोड़ रुपये अतिरिक्त हो जाएंगे।
ऐसे में फ्रेंचाइजी मुस्तफिजुर को टीम में बरकरार रख सकती है।
कप्तान
रिंकू को कप्तान बना देना चाहिए- आकाश
आकाश ने कहा कि KKR को रिंकू सिंह को कप्तान बना देना चाहिए। फ्रेंचाइजी ने उन्हें उपकप्तान बनाया था, ऐसे में अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए।
रिंकू यूपी टी-20 लीग में अपनी टीम की कप्तानी भी करते हैं।
आकाश के मुताबिक, कभी-कभी खिलाड़ियों को बड़ी जिम्मेदारी देकर उनकी क्षमता परखनी पड़ती है। अगर नीलामी में कोई उपयुक्त कप्तान नहीं मिलता है तो विदेशी खिलाड़ी के बजाय रिंकू को कमान सौंपना बेहतर होगा।
जानकारी
ऐसा रहा है रिंकू का IPL करियर
रिंकू साल 2018 से KKR की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अब तक 73 मुकाबले खेले हैं और इसकी 62 पारियों में 34 की औसत से 1,394 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 145.96 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83* रन रहा है।