Loading...
बांग्लादेश की नेशनल क्रिकेट लीग पर बॉल-टैम्परिंग का साया, वैसलीन के इस्तेमाल करने के आरोप लगे 
बांग्लादेश की नेशनल क्रिकेट लीग पर बॉल-टैम्परिंग का साया (सांकेतिक तस्वीर: एक्स/@ICC)

बांग्लादेश की नेशनल क्रिकेट लीग पर बॉल-टैम्परिंग का साया, वैसलीन के इस्तेमाल करने के आरोप लगे 

Nov 14, 2026
11:12 am

क्या है खबर?

बांग्लादेश की पहली नेशनल क्रिकेट लीग (NCL) 'सेकंड XI' टूर्नामेंट पर बॉल-टैम्परिंग के गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप फाइनल मैच के बाद सामने आए, जिसमें ढाका डिवीजन 'सेकंड XI' ने खुलना डिवीजन 'सेकंड XI' को एक पारी और 35 रनों से हराया था। अब इस टूर्नामेंट की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि खिलाड़ियों पर गेंद की स्थिति बदलने के लिए वैसलीन का इस्तेमाल करने के आरोप हैं।

बयान 

एक अधिकारी ने बॉल-टैम्परिंग ने लगाए आरोप 

ढाका डिवीजन 'सेकंड XI' टीम के एक अधिकारी ने बॉल-टैम्परिंग के गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त पर क्रिकबज को बताया, "हां खिलाड़ी गेंद के साथ छेड़छाड़ करने के लिए वैसलीन का इस्तेमाल करते हैं।"

उन्होंने बताया कि वैसलीन लगाने से गेंद भारी हो जाती है और इससे रिवर्स स्विंग कराने में मदद मिलती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए अपने शॉट सही ढंग से खेलना मुश्किल हो जाता है।

आरोप 

खिलाड़ी अपने बालों पर लगाते हैं वैसलीन 

अधिकारी ने आगे कहा कि भले ही यह तरीका सबको पता है, फिर भी दोषियों की पहचान करना मुश्किल है।

उन्होंने सुझाव दिया कि इन्हें रंगे हाथों पकड़ने के लिए खिलाड़ियों पर कैमरे लगाने होंगे।

खास तौर पर खुलना टीम का नाम लिया गया, क्योंकि आरोप है कि उनके खिलाड़ी अपने बालों में वैसलीन लगाते थे और फिर गेंद को हाथ में लेते समय उसे उस पर रगड़ते थे।

ADVERTISEMENT

शिकायत 

अंपायर समिति को नहीं मिली कोई औपचारिक शिकायत 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपों के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की अंपायर समिति को वैसलीन से बॉल-टैम्परिंग किए जाने के आरोपों के संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है।

NCL से जुड़े कई लोगों का दावा है कि टीमों द्वारा मौखिक रूप से इस बात को उठाए जाने के बावजूद, अंपायरों ने इस हरकत को नजरअंदाज कर दिया।

इससे बांग्लादेश के घरेलू क्रिकेट में बॉल टैम्परिंग के लिए वैसलीन के इस्तेमाल के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

ADVERTISEMENT

चर्चा 

क्रिकेट जगत में चर्चा में बना है बॉल टेम्परिंग मामला 

हाल ही में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा 'सब्र' प्रकाशित की, जिसमें उन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के 'सैंडपेपर गेट' विवाद का जिक्र किया है।

उन्होंने अपनी किताब में दावा किया है कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मिलकर केपटाउन टेस्ट में बॉल टैम्परिंग की थी, जिसकी सजा सिर्फ कैमरून बैनक्रॉफ्ट, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को मिली थी।

अब कप्तान पैट कमिंस ने ख्वाजा के आरोपों को सरासर गलत बताया है। ऐसे में फिर बॉल-टैम्परिंग चर्चा में है।

ADVERTISEMENT