Loading...
जेंसेन हुंआग के समर्थन में उतरे एलन मस्क, फिर से एनवीडिया का CEO बनाने की मांग
एलन मस्क ने जेंसेन हुंआग को वापस एनवीडिया का CEO बनाने की मांग का समर्थन किया

जेंसेन हुंआग के समर्थन में उतरे एलन मस्क, फिर से एनवीडिया का CEO बनाने की मांग

Nov 14, 2026
11:13 am

क्या है खबर?

एलन मस्क ने जेंसेन हुआंग को एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर वापस लाने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व CEO की वापसी की मांग वाली याचिका पर हस्ताक्षर करेंगे। मस्क ने यह बात टेस्ला सुपरइंटेलिजेंस के सीनियर स्टाफ इंजीनियर युन-ता त्साई की एक पोस्ट के जवाब में कही। त्साई ने एनवीडिया के कर्मचारियों से अपील की थी कि वे हुआंग की वापसी के लिए अपने सामूहिक प्रभाव का इस्तेमाल करें।

पोस्ट 

टेस्ला सुपरइंटेलिजेंस के अधिकारी ने की पोस्ट 

त्साई ने लिखा, "अगर, एनवीडिया कर्मचारी जेंसेन को वापस लाना चाहते हैं तो उन्हें इस बात से शुरुआत करनी चाहिए कि 'एनवीडिया अपने लोगों के बिना कुछ भी नहीं है', यानि इस्तीफा दें और आराम करें।"

तर्क दिया कि अनुभवी ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) इंजीनियर्स को ढूंढ़ना और उनकी जगह किसी और को लाना मुश्किल होता है।

अगर, कर्मचारी कंपनी की दिशा पर असर डालना चाहते हैं तो उन्हें पेशेवर भविष्य की बागडोर खुद अपने हाथों में ले लेनी चाहिए।

समर्थन 

समर्थन वाली पोस्ट पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया 

मस्क का यह समर्थन ऐसे समय में आया है जब एनवीडिया के कुछ कर्मचारी कंपनी के बोर्ड से हुआंग के जाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनवीडिया के कर्मचारियों के सुझाव देने वाले प्लेटफॉर्म पर एक पुराने इंजीनियर द्वारा हुआंग के इस्तीफे से पहले डाली गई एक पोस्ट पर 1,600 से ज्यादा कमेंट्स आए हैं।

कई कर्मचारियों ने हुआंग को वापस काम पर रखने की मांग की है।

ADVERTISEMENT

आग्रह 

कर्मचारियों ने बोर्ड से किया आग्रह 

एक पोस्ट में बोर्ड से आग्रह किया गया था कि हुआंग के भविष्य पर कोई भी फैसला लेने से पहले वे कर्मचारियों की भावनाओं पर विचार करें।

खबर है कि एक अन्य कर्मचारी ने कंपनी को ईमेल भेजकर उनके बाहर जाने के मामले में अधिक पारदर्शिता की मांग की और पूर्व CEO के प्रति अपना समर्थन जताया।

एनवीडिया की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, कोलेट क्रेस्स, फिलहाल अंतरिम CEO के तौर पर काम कर रही हैं।

ADVERTISEMENT

उत्तराधिकारी

बोर्ड नए उत्तराधिकारी पर कर रहा विचार 

कंपनी के बोर्ड ने कहा है कि वे स्थायी उत्तराधिकारी की तलाश में आंतरिक और बाहरी उम्मीदवारों पर विचार करेंगे।

फाइनेंशियल टाइम्स ने मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया कि एनवीडिया के बोर्ड ने जेंसेन के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में ब्रिटिश चिप निर्माता कंपनी आर्म होल्डिंग्स के CEO रेने हास से संपर्क किया है।

वह एनवीडिया में 7 साल तक कंप्यूटिंग प्रोडक्ट्स बिजनेस के उपाध्यक्ष से लेकर महाप्रबंधक पद पर काम कर चुके हैं।

ADVERTISEMENT