Loading...
IIT दिल्ली के मृतक छात्र के भाई का दावा- संस्थान को बताई थी ऋषिकेश की स्थिति
IIT दिल्ली में छात्र ऋषिकेश की आत्महत्या के बाद परिसर में विरोध-प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है

IIT दिल्ली के मृतक छात्र के भाई का दावा- संस्थान को बताई थी ऋषिकेश की स्थिति

लेखन गजेंद्र
Aug 25, 2026
04:50 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में 22 अगस्त को आत्महत्या करने वाले 31 वर्षीय छात्र ऋषिकेश कुमार के भाई अभिषेक ने चौंकाने वाला दावा किया है। उसने इंडिया टुडे को बताया कि ऋषिकेश की स्थिति को लेकर अधिकारियों से संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने अनुरोधों का कोई जवाब नहीं दिया। अभिषेक ने बताया कि संस्थान के अधिकारियों को ऋषिकेश के आत्महत्या की प्रवृत्ति के बारे में जानकारी देने के बावजूद भी किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं मिली।

बयान

प्रोजेक्ट पर अकेले काम करने को कहा गया

अभिषेक ने बताया कि ऋषिकेश ने बीमारी की वजह से पढ़ाई से ब्रेक ली थी और अपना दूसरा सेमेस्टर पूरा नहीं कर पाया था।

जब वह थोड़ा ठीक होकर तीसरे सेमेस्टर के लिए लौटा, तो उसे एक शोध परियोजना सौंपी गई, लेकिन उसे उस पर अकेले काम करने के लिए कहा गया।

ऋषिकेश ने अनुरोध किया कि उसे किसी ऐसे छात्र के साथ जोड़े जो व्यक्तिगत रूप से एक परियोजना पर काम कर रहा हो, लेकिन उसे सुना नहीं गया।

बयान

आत्महत्या के बारे में जानकारी दी

अभिषेक ने बताया कि परिवार ने संस्थान प्रशासन को ऋषिकेश के मानसिक स्वास्थ्य और उसके आत्महत्या करने की आशंका के बारे में बताया था।

उन्होंने दावा किया कि संस्थान को सूचित किए जाने के बाद भी उन्होंने ऋषिकेश को कोई विशेष सहायता या पर्याप्त समर्थन प्रदान नहीं किया।

अभिषेक ने कहा, "मानसिक बीमारी किसी को भी हो सकती है, लेकिन कॉलेज का व्यवहार इतना असंवेदनशील था कि हम इस बारे में चर्चा भी नहीं कर सके।"

ADVERTISEMENT

चिंता

ऋषिकेश के सामने मां की बेइज्जती

अभिषेक ने बताया कि ऋषिकेश को छात्रावास में कमरा नहीं मिला, तो उसे पारिवारिक आवास में भी रहने का अनुरोध किया था, लेकिन वह अनुरोध भी अस्वीकार कर दिया गया।

अभिषेक ने दावा किया कि प्रशासन के साथ एक बातचीत के दौरान डीन के साथ आई एक महिला ने उनकी मां से कहा, "क्या तुम एक बच्चे को भी संभाल नहीं सकती?"

इससे ऋषिकेश काफी आहत हुआ और मां से कहा कि उसका जीवन अर्थहीन हो गया है।

ADVERTISEMENT

आत्महत्या

क्या है छात्र की आत्महत्या का मामला?

IIT-दिल्ली में M.Sc भौतिकी के छात्र ऋषिकेश ने 22 अगस्त को लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

छात्र की आत्महत्या के पीछे संस्थान की लापरवाही सामने आने के बाद छात्रों ने परिसर के अंदर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

घटना को लेकर संस्थान ने उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और AIIMS दिल्ली के एक मनोचिकित्सक के नेतृत्व में एक जांच समिति बनाई है।

जानकारी

आत्महत्या के विचार पर यहां से लें सहायता

अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं और आत्महत्या करने के विचार आ रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।

ट्विटर पोस्ट

IIT दिल्ली के छात्रों का प्रदर्शन

ADVERTISEMENT