हैदराबाद में निर्माणाधीन 7 मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत
क्या है खबर?
हैदराबाद के अंजैया नगर में शनिवार को एक 7 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिर गई है। घटना में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। यह घटना माधापुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंजैया नगर में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी कुछ लोग मलबे में दबे हुए हैं।
घटना
आसपास की इमारतों को भी नुकसान
रिपोर्ट के मुताबिक, सड़क से सटी 50 गज जमीन पर ये 7 मंजिला इमारत बन रही थी। बीते कुछ दिनों से इमारत का निर्माण कार्य रुका हुआ था, लेकिन आज ये अचानक ढह गई।
इमारत के मलबे ने आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया है। पास ही स्थित व्हाइटफील्ड अपार्टमेंट्स नामक एक 5 मंजिला इमारत को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।
एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया गया है।
ट्विटर पोस्ट
इमारत गिरने के बाद बचाव अभियान जारी
#WATCH | Telangana: An under-construction seven-storey building collapsed in Anjaiah Nagar, Madhapur, Hyderabad. Two people lost their lives, and others sustained injuries. Rescue teams reached the spot and are making efforts to clear the debris: Cyberabad Police pic.twitter.com/fEpeh4bK7O
— ANI (@ANI) August 22, 2026
लापरवाही
नाले के पास बन रही थी इमारत
खबरों के मुताबिक, इमारत केवल 50 वर्ग गज की जमीन पर बन रही थी और नाले के पास में भी थी।
NDRF की 10वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट दामोदर सिंह ने कहा, "यह गैर-कानूनी इमारत बनावट के लिहाज से कमजोर थी, शायद इसलिए क्योंकि इसका निर्माण कार्य अभी चल रहा था। मजदूर काम कर रहे थे, जिससे संकेत मिलता है कि शायद कोई चूक या बनावट में कोई कमी रही होगी, जिसके कारण यह भयानक हादसा हुआ।"