दिल्ली पुलिस के जवानों की आंखों में मिर्च फेंकी, लाठी-डंडों से हमला; 3 घायल
क्या है खबर?
दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला हुआ है। यहां मुकुंदपुर के जनता विहार में ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के जवानों पर अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर मिर्च फेंकी फिर लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत बाकी लोग भागने में सफल हो गए हैं।
घटना
बाइक जब्त करने को लेकर हुआ विवाद
पुलिस ने बताया कि 22 अगस्त को दोपहर 3 बजे हेड कॉन्स्टेबल दिनेश और हेड कॉन्स्टेबल राजेश जनता विहार में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एक ऐसी मोटरसाइकिल मिली जिसके पास जरूरी कागजात नहीं थे।
नियमों के तहत, जवानों ने बाइक को जब्त कर लिया और पुलिस स्टेशन ले आए।
दोपहर 3:30 बजे जब दोनों अधिकारी अपने घर लौटे, तो बाइक मालिक और कुछ अन्य लोग वहां पहुंच गए और हमला कर दिया।
कार्रवाई
मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 5 मामले
जवानों की मदद के लिए गए हेड कॉन्स्टेबल टीनू पर भी आरोपियों ने हमला किया गया। हेड कॉन्स्टेबल दिनेश के सिर में चोट लगी है।
पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है और फरार आरोपियों की तलाश में है।
बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी सुनील उर्फ़ पंकज है, जिस पर पहले से 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वो NDPS अधिनियम और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े 2 मामलों में शामिल रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पुलिसकर्मियों पर हमले का वीडियो
दिल्ली के भलस्वा डेयरी से आया ये वीडियो हैरान करने वाला है जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया. यह घटना शनिवार को हुई जब पुलिसकर्मी नियमित गश्त पर थे और चेकिंग के दौरान एक गाड़ी ज़ब्त की. इसी दौरान गाड़ी के मालिक समेत लोगों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया. pic.twitter.com/b78ZL04OSp
— Kishor Joshi (@KishorJoshi02) August 23, 2026