Loading...
कर्नाटक में ऑनलाइन बिक रहा था 'धतूरा', अमेजन और स्वीगी समेत कई के लाइसेंस निलंबित
कर्नाटक में ऑनलाइन 'धतूरा' बेचने पर अमेजन और स्वीगी समेत कई के लाइसेंस निलंबित किया

कर्नाटक में ऑनलाइन बिक रहा था 'धतूरा', अमेजन और स्वीगी समेत कई के लाइसेंस निलंबित

लेखन गजेंद्र
Aug 25, 2026
12:59 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक में ऑनलाइन जहरीले धतूरे के फूल और फल को बेचे जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अमेजन, स्विगी, इंस्टामार्ट और बिगबास्के के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। विभाग ने यह कार्रवाई शिकायतों के आधार पर की है, जिसमें ऑनलाइन कंपनियों पर ऊपर जहरीले उत्पादों की बिक्री करने का आरोप था। इससे पहले प्राधिकरण ने धतूरा उत्पादों की बिक्री के साथ-साथ इन प्लेटफार्मों पर उनकी ऑनलाइन लिस्टिंग की जांच का आदेश दिया था।

जांच

जांच में क्या मिला?

विभाग ने जांच में पाया कि विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर धतूरे के फल-बीज बिक्री के लिए प्रदर्शित हो रहे थे। कुछ मामलों में FSSAI लाइसेंस या पंजीकरण संख्या के साथ इनको बेचा जा रहा था।

जांच में विभाग को धतूरा के फल और बीज वाले पैकेटों पर खाद्य लाइसेंस, पंजीकरण संख्या मिली। यह भी पता चला कि उत्पाद गोदाम में संग्रहित थे, जिन्हें ऑनलाइन प्लेटफार्मों से बेचा जाना था।

विभाग ने उत्पादों जहरीला और सेहत के लिए खतरनाक बताया है।

आदेश

कंपनियों ने क्या जवाब दिया?

NDTV के मुताबिक, जांच के बाद कंपनियों के प्रतिनिधि अधिकारियों के समक्ष पेश हुए थे। अमेजन ने कोई जवाब नहीं दिया, जबकि इंस्टामार्ट ने संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा।

बिगबास्केट ने अपने जवाब में कहा कि उसने फलों की ऑनलाइन बिक्री बंद कर दी है और भविष्य में लेबल पर 'मानव उपभोग के लिए नहीं' लिखा जाएगा।

नियामक ने कहा कि उत्पादों को खाद्य पदार्थ के रूप में संग्रहित करना, बेचना अस्वीकार्य है।

ADVERTISEMENT