Loading...
ओडिशा: पारादीप तट के पास मालवाहक जहाज डूबा; 24 लोग थे सवार, 2 बचाए गए
ओडिशा के तट पर बंगाल की खाड़ी में एक मालवाहक जहाज डूब गया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ओडिशा: पारादीप तट के पास मालवाहक जहाज डूबा; 24 लोग थे सवार, 2 बचाए गए

लेखन आबिद खान
Aug 23, 2026
09:23 am

क्या है खबर?

ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 समुद्री मील दूर बंगाल की खाड़ी में एक मालवाहक जहाज डूब गया है। इसमें चालक दल के 24 लोग सवार थे, जिनमें से 2 को बचा लिया गया है, जबकि अन्य लोग लापता हैं। भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना खोज और बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। ये जहाज ओडिशा से सिंगापुर जा रहा था और बंदरगाह से लगभग 200 समुद्री मील दूरी पर उससे संपर्क टूट गया।

घटना

लौह अयस्क लेकर ओडिशा से निकला था जहाज

रिपोर्ट के मुताबिक, इस जहाज का MV ओशियन विनर था, जो पनामा के झंडे के तले चल रहा था।

जहाज ने 20 अगस्त की रात को लगभग 10:30 बजे 1,700 टन लौह अयस्क लेकर पारादीप से सफर शुरू किया था। इससे अंतिम संपर्क बंदरगाह से लगभग 200 समुद्री मील की दूरी पर हुआ था।

हादसे की जानकारी मिलते ही तटरक्षक बल और नौसेना ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

चालक दल

चालक दल में 20 चीनी सदस्य

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 225 मीटर लंबे और 32 मीटर चौड़े इस जहाज में चालक दल के 24 सदस्य सवार थे, जिनमें 20 चीनी, एक बांग्लादेशी और 3 म्यांमार के नागरिक शामिल थे।

पोत और उसके चालक दल की सटीक स्थिति की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

श्री विजय पुरम में ICG के मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (MRCC) को सुबह 11:48 बजे जहाज की कंपनी ने बताया कि जहाज के साथ संपर्क टूट गया है।

ADVERTISEMENT

बचाव अभियान

बचाव अभियान में जुटे 3 जहाज

कंपनी से जानकारी मिलने के बाद MRCC ने पास ही मौजूद दूसरे जहाज MT ऐसोपोस को संभावित घटनास्थल पर भेजा। ICG के अनुसार, MT ऐसोपोस ने रात करीब 8 बजे लाइफराफ्ट से 2 लोगों को बचाया।

बचाए गए क्रू सदस्यों की हालत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

ICG के जहाज 'वरद' और 'अनमोल' मौके पर तैनात हैं, जबकि अभियान को और मजबूत करने के लिए श्री विजय पुरम से 'विजित' को भेजा गया है।

ADVERTISEMENT

बयान

अधिकारी ने कहा- जहाज की लोकेशन पता नहीं

पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जहाज बुधवार को पारादीप पोर्ट के एंकरेज एरिया से निकला था, लेकिन उसकी अभी की लोकेशन का कोई पता नहीं है।

अधिकारी ने कहा, "माना जा रहा है कि जहाज पारादीप से लगभग 290 समुद्री मील की दूरी तय कर चुका है और अब बंदरगाह की ट्रैकिंग रेंज से बाहर है। भारतीय तटरक्षक बल की निगरानी अब जरूरी हो गई है।"

ADVERTISEMENT