Loading...
CJP ने 5 सितंबर को दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक मार्च का ऐलान किया
CJP ने 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च निकालने का ऐलान किया है

CJP ने 5 सितंबर को दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक मार्च का ऐलान किया

लेखन आबिद खान
संपादन भारत शर्मा
Aug 24, 2026
05:38 pm

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आज दिल्ली में बैठक हुई। इसके बाद पार्टी ने ऐलान किया है कि वो 5 सितंबर को इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक मार्च निकालेगी। पार्टी ने कहा कि यह मार्च सरकार द्वारा 25 जुलाई को किए गए वादों को पूरा न करने के विरोध में निकाला जाएगा। इसकी अगुवाई आत्महत्या कर चुके NEET अभ्यर्थियों और पुलिस बर्बरता के शिकार लोगों के परिजनों द्वारा किया जाएगा।

आरोप

CJP ने सरकार पर लगाया विश्वासघात का आरोप

CJP ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह 25 जुलाई को युवाओं से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है, जिसके बाद पार्टी ने विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया था।

CJP ने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR को वापस लेने और आत्महत्या करने वाले NEET अभ्यर्थियों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने को लेकर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।

CJP ने कहा, "हम सरकार को युवाओं का अपमान करने की अनुमति नहीं देंगे।"

बयान

विश्वासघात स्वीकार नहीं करेंगे - दास

CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा, "राष्ट्रीय कार्य समिति ने इस बात पर गंभीर संदेह व्यक्त किया है कि क्या सरकार युवा पीढ़ी से किए अपने वादों को पूरा करने का इरादा रखती है। इसलिए, एक शांतिपूर्ण विरोध मार्च का आह्वान किया गया है जो इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। इसका नेतृत्व NEET से जुड़े मामलों में आत्महत्या करने वाल छात्रों के परिजन और प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता का शिकार हुए युवा करेंगे।"

ADVERTISEMENT

पत्र

अभिजीत दिपके ने शिक्षा मंत्रियों को लिखा पत्र

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को पत्र लिखकर सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे, शिक्षकों की कमी, फंडिंग और दूसरे मुद्दों पर विस्तृत जानकारी मांगी है।

उन्होंने कहा, "सरकारी स्कूलों से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उन्हें देखकर हम सभी को बहुत चिंता होनी चाहिए। इस देश में किसी भी बच्चे को ऐसी हालत में पढ़ने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। उनके साथ जानवरों से भी बुरा बर्ताव किया जा रहा है।"

ADVERTISEMENT