Loading...
विदेश मंत्री एस जयशंकर कल से 2 दिवसीय रूस दौरे पर, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
विदेश मंत्री जयशंकर रूस के 2 दिवसीय दौर पर जा रहे हैं

विदेश मंत्री एस जयशंकर कल से 2 दिवसीय रूस दौरे पर, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

लेखन आबिद खान
Aug 22, 2026
03:45 pm

क्या है खबर?

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर कल यानी 23 अगस्त से 2 दिन के रूस दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे, जिसमें व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा होगी। वे भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि जयशंकर रूसी संघ के पहले उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के निमंत्रण पर रूस का दौरा कर रहे हैं।

पुतिन की यात्रा

अगले महीने भारत आ सकते हैं पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले महीने भारत आ सकते हैं। भारत में 12-13 सितंबर को BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है, जिसमें शामिल होने के लिए पुतिन दिल्ली आएंगे।

रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने मई में BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए दिल्ली में कहा था, "हम BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारी कर रहे हैं। हमने अपने भारतीय मित्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता और BRICS मंत्रिस्तरीय बैठकों में अंतरराष्ट्रीय एजेंडे पर अपने विचारों में समानता देखी है।"

पिछली यात्रा

नवंबर, 2025 में जयशंकर ने की थी रूस की यात्रा

जयशंकर की आखिरी रूस यात्रा पिछले साल नवंबर में हुई थी। तब वे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक में भाग लेने और दूसरी कई उच्च स्तरीय बैठकों में शामिल होने के लिए मॉस्को गए थे।

उन्होंने विदेश मंत्री लावरोव से भी मुलाकात की थी, जिसमें द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई थी।

जयशंकर का यह दौरा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सितंबर में भारत की संभावित यात्रा से पहले हो रहा है।

ADVERTISEMENT