LOADING...

देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

ट्विशा शर्मा मौत मामला: पति समर्थ और सास गिरिबाला भोपाल जेल में कैदियों से अलग रहेंगे

मध्य प्रदेश के भोपाल में नवविवाहिता ट्विशा शर्मा (33) की रहस्यमयी मौत के मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को जेल भेज दिया गया है।

02 Jun 2026
नेपाल

नेपाली प्रधानमंत्री को भारत का जवाब, कहा- सीमा मामले पर तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं

सीमा के मुद्दे पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के बयान का भारत ने जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच किसी भी द्विपक्षीय मामले का समाधान केवल दोनों देशों के बीच ही किया जाना है और ऐसे मामलों में किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया।

02 Jun 2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड के देवप्रयाग में 8 लोगों से भरी इनोवा कार खाई में गिरकर अलकनंदा में समाई

उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और लुढ़कते हुए अलकनंदा नदी में समा गई।

02 Jun 2026
CBSE

CBSE की OSM प्रणाली में खामियां उजागर करने वाले सार्थक संसदीय समिति के सामने हुए पेश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली में खामियों को उजागर करने वाले 17 वर्षीय छात्र सार्थक सिद्धांत मंगलवार को संसदीय समिति के सामने पेश हुए।

सरकार ने विदेशी लोगों के लिए बदले आव्रजन नियम, जानें क्या-क्या बदला

गृह मंत्रालय ने भारत में विदेशी नागरिकों की निगरानी और आव्रजन प्रक्रिया को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए आव्रजन और विदेशी नियम, 2025 में कई बदलाव किए हैं।

02 Jun 2026
केरलम

केरलम में मानसून हुआ लेट, जानिए किस दिन से शुरू होगी बारिश

केरलम में मानसून लेट हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहले अनुमान जताया था कि दक्षिणी-पश्चिमी मानसून 26 मई को केरलम पहुंचेगा, लेकिन 1 जून बीतने के बाद भी सूखा है।

02 Jun 2026
दिल्ली

दिल्ली के मुकुंदपुर में गैस सिलेंडर फटने से इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मंजिला मकान में गैस सिलेंडर फट गया, जिसके बाद पूरी इमारत भर-भराकर ढह गई।

वेदांता समूह पर ED की छापेमारी, कई जगहों पर चल रही तलाशी

अनिल अग्रवाल की वेदांता समूह पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। समूह के कई ठिकानों पर ED का सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

02 Jun 2026
CBSE

CBSE के आला अधिकारियों की नौकरी खतरे में, सरकार ने OSM टेंडर पर मांगी जानकारी- रिपोर्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। छात्रों की उत्तर पुस्तिका बदलने के बाद अब ऑनस्क्रीन मार्किंग (OSM) को लेकर भारी अनियमितताएं सामने आई हैं।

ओमान के साथ आर्थिक समझौते से कैसे मजबूत होगी खाड़ी देशों तक भारत की पहुंच?

भारत और ओमान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (CEPA) आज यानी 1 जून से लागू हो गया है। इस समझौते पर पिछले साल दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मस्कट यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे।

पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, आतंकियों से मिले मोबाइल के तार पाकिस्तान से जुड़े

पहलगाम आतंकी हमले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे इस हमले में पाकिस्तान की भूमिका और स्पष्ट होती जा रही है।

01 Jun 2026
म्यांमार

म्यांमार के राष्ट्रपति ह्लाइंग ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग भारत दौरे पर हैं। आज उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता भी हुई।

शिक्षा मंत्रालय के दिल्ली स्थित कार्यालय में लगी आग, अग्निशमन दल मौके पर

दिल्ली के विकास मार्ग स्थित शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी है। फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

31 May 2026
म्यांमार

#NewsBytesExplainer: म्यांमार के राष्ट्रपति का भारत दौरा कितना अहम, दुर्लभ खनिज और चीन की चर्चा क्यों?

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 30 जून से 3 मई तक भारत दौरे पर हैं। उनका ये दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है। राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग की यह पहली भारत यात्रा है।

उत्तर प्रदेश: छात्र की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार, क्या-क्या हुआ?

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या को लेकर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। आज सुबह पुलिस ने मुख्य आरोपी 19 वर्षीय असद को एनकाउंटर में मारा गिराया है।

31 May 2026
CBSE

CBSE ने ऑनलाइन मार्किंग पोर्टल को लेकर गलतियां मानी, कहा- विशेषज्ञ तैनात किए

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) को लेकर चल रहे विवाद के बीच आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। बोर्ड ने कहा है कि सार्वजनिक रूप से चिंताएं उठाए जाने के बाद वे अपने सेवा प्रदाता के OSM पोर्टल में पाई गई खामियों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

31 May 2026
दिल्ली

दिल्ली: 5 मंजिला इमारत गिरने से 6 की मौत, 10 घायल; कई अभी भी दबे

दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार शाम एक 5 मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और 10 से ज्यादा घायल हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, करीब 12 लोगों को बचाया गया है।

31 May 2026
मणिपुर

मणिपुर में तैनात होगी CRPF की कोबरा बटालियन, हिंसा के बीच सरकार का बड़ा फैसला

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा बटालियन को तैनात करने का फैसला लिया है। मणिपुर में कोबरा यूनिट की 2 बटालियन तैनात की जाएगी। मणिपुर में मई 2023 से हिंसा भड़कने के बाद ये पहली बार है, जब कोबरा बटालियन तैनात की जा रही है।

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के बाद अब कल्याण बनर्जी पर हुआ हमला, सड़क पर गिरे

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं पर हमले रुक नहीं रहे हैं। बीते दिन TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को निशाना बनाया गया था। अब TMC के ही सांसद कल्याण बनर्जी पर हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि उन पर हुगली में हमला हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या, साथी खिलाड़ी गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

राष्ट्रीय स्तर के पैरा खिलाड़ी और स्वर्ण पदक विजेता चिराग त्यागी की शनिवार को गाजियाबाद में हत्या कर दी गई। वे दिल्ली के होस्टल से अपने गांव जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई। उनका शव कोतवाली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले साईं उपवन में मिला।

कौन हैं देश के नए CDS लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि?

देश को आज नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) मिल गया है। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एनएस राजा सुब्रमणि ने नए CDS के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। वे रक्षा मामलों के विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

अभिषेक बनर्जी से मारपीट मामले में 5 गिरफ्तार, ममता बोलीं- जान जा सकती थी

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तपन मैती और आकाश भी शामिल हैं, जो कथित तौर पर घटना के बाद सामने आए वीडियो में देखे गए थे।

30 May 2026
दिल्ली

दिल्ली के महरौली में 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

दिल्ली के महरौली थाना इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां सैदुलाजाब में एक 5 मंजिला इमारत अचानक गिर गई।

दिल्ली में पाकिस्तानी ISI से जुड़े दाऊद इब्राहिम के 9 गुर्गे गिरफ्तार, हमले की योजना नाकाम

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) से संबंध रखने वाले 9 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश में बिजली हुई महंगी, जून के बिल में लगेगा 10 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज

उत्तर प्रदेश में जून महीने से बिजली उपभोक्ताओं को ज्यादा बिल भरना पड़ सकता है।

30 May 2026
इंटरनेट

देश में बढ़ीं डिजिटल सुविधाएं, अब 64 प्रतिशत से अधिक महिलाएं कर रहीं इंटरनेट इस्तेमाल

भारत में इंटरनेट का उपयोग करने वाली महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडर कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरा, बड़ा हादसा टला

हिमाचल प्रदेश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक पैराग्लाइडर उड़ान भरता हुआ सड़क पर उतरता दिख रहा है।

हरियाणा के फरीदाबाद में बुलडोजर अभियान से पहले इंटरनेट और SMS पर प्रतिबंध, जानिए कारण

हरियाणा सरकार ने शनिवार को एक दिन के लिए फरीदाबाद जिले के NIT जोन में इंटरनेट और मोबाइल सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पश्चिम बंगाल में अवैध प्रवासियों को निकालने के लिए शुरू की गई '3D' नीति क्या है?

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा की सरकार बनने के साथ ही वहां रहने वाले अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों में हड़कंप मच गया है।

29 May 2026
दिल्ली

सैन फ्रांसिस्को के रास्ते से लौटा था एयर इंडिया का विमान, अब आई चौकाने वाली जानकारी

दिल्ली से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जाने वाला एयर इंडिया का जो विमान 8 घंटे हवा में बिताने के बाद लौट आया था, वह करीब 6 साल तक मरम्मत और रखरखाव के लिए खड़ा था।

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया- प्रधानमंत्री कर रहे NEET की निगरानी; NTA को पड़ी फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) पेपर लीक मामले में सुनवाई करते हुए राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को फटकार लगाई है।

ट्विशा शर्मा की मौत का मामला: 5 दिन की CBI हिरासत में सास गिरिबाला सिंह

मध्य प्रदेश के भोपाल में शादी के 6 महीने बाद रहस्यमयी तरीके से जान गंवाने वाली नवविवाहित ट्विशा शर्मा (33) की सास गिरिबाला सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

29 May 2026
मानसून

मानसून पहले के अनुमान से और हुआ कमजोर, इस बार कम होगी बारिश

भीषण गर्मी के बीच अल नीनो के प्रभाव को देखते हुए मानसून पर होने वाली बारिश का अनुमान और घट गया है।

29 May 2026
NEET

NEET-UG की परीक्षा बनी चुनौती? भारतीय वायुसेना समेत कई मंत्रालयों की मदद लेगी केंद्र सरकार

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) को निष्पक्ष तरीके से आयोजित कराना सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। इसलिए केंद्र सरकार भारतीय वायुसेना (IAF) समेत कई मंत्रालयों की मदद लेने पर विचार कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को राहत, POCSO मामले में अग्रिम जमानत बरकरार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को POCSO मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा दी गई अग्रिम जमानत को बरकरार रखा है।

दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट की तुरंत बहाली से किया इनकार

दिल्ली हाई कोर्ट ने तेजी से लोकप्रिय हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिबंधित एक्स अकाउंट को तुरंत बहाल करने से इनकार कर दिया।

पश्चिम बंगाल सरकार ने 386 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत केंद्र में रखा, बसीरहाट में सबसे अधिक

पश्चिम बंगाल में सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां बेतवा नदी पर बनाए जा रहे निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिसमें दबकर 6 मजदूरों की मौत हो गई।

29 May 2026
राजस्थान

अजमेर: पति-सास और सौतन की हत्या कर शव को SUV में जलाया, सड़क-हादसे का रूप दिया

राजस्थान के अजमेर जिले में गुरुवार तड़के खबर मिली थी एक SUV स्कॉर्पियो कार में आग लगने से 4 लोग जिंदा जल गए, जिसमें 2 पूर्व सरपंच और एक जिला परिषद सदस्य की पत्नी शामिल थीं।