LOADING...
पश्चिम बंगाल सरकार ने 386 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत केंद्र में रखा, बसीरहाट में सबसे अधिक
पश्चिम बंगाल सरकार ने 386 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत केंद्र में रखा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पश्चिम बंगाल सरकार ने 386 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत केंद्र में रखा, बसीरहाट में सबसे अधिक

लेखन गजेंद्र
May 29, 2026
11:19 am

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहिंग्याओं समेत करीब 386 संदिग्ध अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को राज्य के कई जिलों में स्थित हिरासत केंद्रों में रखा गया है। इसमें सबसे अधिक संख्या बसीरहाट में हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी शामिल है। यहां करीब 335 लोगों को हिरासत केंद्र में रखा गया है।

हिरासत

कुल 11 जिलों से हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी

बसीरहाट में 335 लोगों को टेंटुलिया पथरसाथी, चारघाट बाढ़ केंद्र और मीडिया सुभाषनगर बाढ़ केंद्र में रखा गया है।यहां कुल 148 पुरुष, 99 महिलाएं और 88 बच्चे हैं। इसके अलावा, छोटी संख्या में बंदियों को बारुईपुर, सुंदरबन, दक्षिण दिनाजपुर, बोनगांव, बारासात, कूचबिहार, मुर्शिदाबाद, जंगीपुर, कृष्णानगर और मालदा में हिरासत केंद्रों पर रखा गया है। मुर्शिदाबाद में भगबंगोला के स्वप्न नगर मार्केट कॉम्प्लेक्स में 19 बंदी, मालदा में कर्मतीर्थ केंद्र में 9, दक्षिण दिनाजपुर में रामपुर कर्मतीर्थ केंद्र में लोग हैं।

बाड़

सीमा बाड़ के लिए 142.79 एकड़ जमीन BSF को सौंपी

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने घुसपैठ पर कार्रवाई करते हुए बांग्लादेश की सीमा से लगने वाली करीब 42.79 एकड़ जमीन को पिछले दिनों सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सौंप दिया है। इस जमीन पर BSF चौकियों का निर्माण करेगा और कांटेदार तार की बाड़ लगाकर संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी को मजबूत करेगा। सरकार ने 45 दिनों में 600 एकड़ भूमि BSF को सौंपने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सरकार बदलने के बाद घुसपैठिए बांग्लादेश लौटते हुए भी दिख रहे हैं।

Advertisement