LOADING...
हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडर कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरा, बड़ा हादसा टला
हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडर कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरा

हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडर कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरा, बड़ा हादसा टला

लेखन गजेंद्र
May 30, 2026
01:35 pm

क्या है खबर?

हिमाचल प्रदेश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक पैराग्लाइडर उड़ान भरता हुआ सड़क पर उतरता दिख रहा है। घटना कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग की बताई जा रही है, जहां एक पर्यटक के साथ पैराग्लाइडर पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग की थी। यह वीडियो सामने आने के बाद कुल्लू में 'एडवेंचर स्पोर्ट्स' की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता उठने लगी है। पायलट और पर्यटक दोनों सुरक्षित हैं।

घटना

क्या है पूरा मामला?

दि ट्रिब्यून के मुताबिक, पैराग्लाइडर ने डोभी स्थल से उड़ान भरी थी, लेकिन तेज हवाओं के कारण से वह मार्ग भटक गया और कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया। सड़क पर पैराशूट के उतरते ही लोगों ने उसे पकड़ लिया और बड़े हादसे बचाया। यह घटना किस दिन की है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो में कुल्लू-मनाली का मौसम भी दिख रहा है, जो पैराग्लाइडर के लिए अनुकूल नहीं बताया जा रहा है।

जांच

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है, जब विपरीत मौसम परिस्थितियों के कारण पैराग्लाइडिंग उड़ान प्रभावित हुई हो। इससे पहले, जनवरी 2025 में, हैदराबाद के 31 वर्षीय एक पर्यटक की रायसन में तेज हवा के झोंके के कारण ग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई थी। उसी साल, दिसंबर में भी गरसा स्थल पर एक पर्यटक 80 फीट की ऊंचाई से गिर गया था। फरवरी 2024 में, तेलंगाना की एक पर्यटक की डोभी में हवा में गिरने से मृत्यु हो गई।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडर हादसा

Advertisement