LOADING...
म्यांमार के राष्ट्रपति ह्लाइंग ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने म्यांमार के राष्ट्रपति से मुलाकात की

म्यांमार के राष्ट्रपति ह्लाइंग ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

लेखन आबिद खान
Jun 01, 2026
12:50 pm

क्या है खबर?

म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग भारत दौरे पर हैं। आज उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान दोनों नेता सुरक्षा और कनेक्टिविटी सहित कई प्रमुख मुद्दों पर बातचीत हुई। राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 30 मई से 5 दिन के भारत दौरे पर हैं। यह उनकी पहली भारत यात्रा है।

NSA

राष्ट्रपति ह्लाइंग ने NSA डोभाल से भी की थी मुलाकात

बीते दिन राष्ट्रपति ह्वाइंग ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल के साथ भी वार्ता की थी। इस दौरान भारत-म्यांमार सीमा पर प्रमुख सुरक्षा चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनमें उग्रवाद, अवैध आप्रवासन और सीमा पार तस्करी शामिल हैं। 30 मई को वे भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिले थे। तब विदेश मंत्री ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना की।

दौरा

कैसा रहेगा राष्ट्रपति का 5 दिवसीय दौरा?

दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति ह्वाइंग ने बिहार के गया का दौरा किया और महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर के साथ भी बैठक की। 31 मई को वे दिल्ली में कई अहम बैठकों में शामिल हुए। आज उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। कल यानी 2 जून को राष्ट्रपति ह्वाइंग मुंबई जाएंगे, जहां व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चाएं होंगी। 3 जून को दौरा खत्म कर वे म्यांमार लौट जाएंगे।

Advertisement