LOADING...
शिक्षा मंत्रालय के दिल्ली स्थित कार्यालय में लगी आग, अग्निशमन दल मौके पर
शिक्षा मंत्रालय के दिल्ली स्थित कार्यालय की दूसरी मंजिल में आगजनी की घटना सामने आई है

शिक्षा मंत्रालय के दिल्ली स्थित कार्यालय में लगी आग, अग्निशमन दल मौके पर

लेखन आबिद खान
Jun 01, 2026
12:28 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के विकास मार्ग स्थित शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी है। फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि सुबह 9:37 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।

ट्विटर पोस्ट

शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय में लगी आग

कांग्रेस

कांग्रेस ने घटना पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने आगजनी की घटना पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, 'शिक्षा मंत्रालय के कार्यालय में आग लगने की खबर बेहद चिंताजनक है। यह काफी संदिग्ध भी है।' दरअसल, ये घटना ऐसे वक्त हुई है, जब शिक्षा मंत्रालय NEET पेपर लीक और CBSE की ऑनस्क्रीन मार्किंग में गड़बड़ियों को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं। राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Advertisement