हरियाणा के फरीदाबाद में बुलडोजर अभियान से पहले इंटरनेट और SMS पर प्रतिबंध, जानिए कारण
क्या है खबर?
हरियाणा सरकार ने शनिवार को एक दिन के लिए फरीदाबाद जिले के NIT जोन में इंटरनेट और मोबाइल सेवा पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय गृह विभाग ने तब लिया, जब उसे पता चला कि यहां तोड़फोड़ अभियान के दौरान सार्वजनिक शांति भंग होने और तनाव भड़कने का खतरा है। सरकार ने फिलहाल शनिवार तड़के साढ़े 12 बजे से रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवा, मोबाइल फोन पर संदेश सेवा (SMS) और डोंगल सेवाओं को रोक दिया है।
प्रतिबंध
सिर्फ एक किलोमीटर में लागू होगा आदेश, इन सेवाओं पर छूट
हरियाणा के गृह विभाग ने अपने आदेश में बताया कि यह आदेश फरीदाबाद में NIT जोन के 1 किलोमीटर के दायरे में लागू होगा। इस दौरान, सिर्फ मोबाइल से बातचीत की जा सकेगी। इसके अलावा, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज की सेवा भी बहाल रहेगी। लोगों को बल्क SMS की जगह व्यक्तिगत SMS, कॉर्पोरेट और घरेलू घरों की ब्रॉडबैंड और लीज लाइन से मिलने वाली इंटरनेट सर्विस मिलती रहेगी। आदेश का उल्लंघन पर विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई होगी।
विवाद
NIT में क्यों चल रहा है तोड़फोड़ अभियान?
NIT जोन में एलिवेटेड रोड और दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है, जिसके लिए अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई चल रही है। NIT-3 के मस्जिद चौक के पास से एलिवेटेड रोड का निर्माण होना है और इसी क्षेत्र से RRTS कॉरिडोर भी गुजरेगा, जिसका विरोध चल रहा है। सुबह 4 बजे से मस्जिद चौक में 700 गज की मस्जिद सहित कई अवैध ढांचों को हटाया गया है। प्रशासन ने यातायात बंद कर दिया है।
ट्विटर पोस्ट
फरीदाबाद में अतिक्रमण हटाओ अभियान
Faridabad, Haryana: The administration conducted a demolition drive in connection with the RRTS corridor and elevated road construction. Several illegal structures, including a 700-yard mosque in NIT-3’s Masjid Chowk, were removed. The operation began around 4 a.m., with heavy… pic.twitter.com/pFm6z1U7l0
— IANS (@ians_india) May 30, 2026