LOADING...
उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों की मौत
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा

उत्तर प्रदेश: हमीरपुर में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों की मौत

लेखन गजेंद्र
May 29, 2026
10:32 am

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां बेतवा नदी पर बनाए जा रहे निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिसमें दबकर 6 मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है घटना के समय मजदूर पुल के नीचे सो रहे थे। मृतकों में 4 मजदूर बांदा के और 2 हमीरपुर के रहने वाले हैं। हादसा ललपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। मौके पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम मौजूद है।

हादसा

अधिकारियों ने बताया तेज आंधी-तूफान से गिरा हिस्सा

यह पुल 90 करोड़ रुपये की लागत से ललपुरा क्षेत्र के मोराकांदर परसनी से कुरारा गांव के बीच बनाया जा रहा है। करीब 700 मीटर लंबे 2 लेन के पुल को उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम बना रहा है। दैनिक भास्कर ने सेतु निगम के प्रबंध निदेशक धर्मवीर सिंह के हवाले से बताया कि आंधी-बारिश के कारण स्लैब का हिस्सा गिरने से मजदूरों की मौत हुई है, जो नीचे सो रहे थे। उन्होंने हादसे की जांच की बात कही है।

जांच

दिसंबर तक पूरा किया जाना है पुल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर दुख जताया है और बचाव कार्य तेज करने के आदेश दिये हैं। उन्होंने घायलों का इलाज कराने और उचित मुआवजा देने को भी कहा है। बताया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त हिस्से में अभी भी अवधेश निषाद, कल्लू यादव और राजेश निषाद फंसे हैं, जिनको निकाला जा रहा है। बता दें कि पुल का निर्माण मार्च, 2024 में शुरू हुआ था और इसे दिसंबर, 2026 तक पूरा किया जाना है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा

Advertisement