केरलम: तिरुवनन्तपुरम में मनोरंजन पार्क का विशालकाय झूला टूटकर गिरा, कई पर्यटक घायल
क्या है खबर?
केरलम की राजधानी तिरुवनन्तपुरम में स्थित एक मनोरंजन पार्क में गुरुवार को एक विशालकाय झूला टूटकर गिर गया, जिससे कई पर्यटक घायल हो गए। घटना वेम्बायम स्थित हैपीलैंड एम्यूजमेंट पार्क में दोपहर 2 बजे हुआ। घायलों में मनोरथी (54), सीमानी (49), मालिनी (49), श्याम डेनियल (14) और रोज (16) शामिल हैं। सभी लोग तमिलनाडु के नागरकोइल के रहने वाले हैं और पर्यटक हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। उनकी हालत स्थिर है।
हादसा
वेल्डिंग टूटने से हुआ हादसा
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बकरीद की छुट्टी होने के कारण मनोरंजन पार्क में काफी भीड़ थी। इस दौरान कुर्सी को बेल्ट से बांधकर गोल-गोल घूमने वाले झूले पर बैठे थे। तभी झूले की लोहे की छड़ टूट गई और उसमें सवार लोग नीचे गिर गए। लोहे की छड़े वेल्डिंग से जुड़ी हुई थी। घटना के समय झूले पर 18 लोग सवार थे। झूले की गति तेज न होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
घटना
झूला गिरने के बाद भी अन्य झूले चलते रहे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, झूला गिरने के बाद भी पार्क में लगे अन्य झूले चलते रहे और पार्क प्रबंधन ने इसमें गंभीरता नहीं दिखाई। बाद में स्थानीय विधायक ने अन्य झूलों को बंद कराया। मौके पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वह मनोरंजन झूले की अनिवार्य रखरखाव जांच कर रही है। उसने सुरक्षा प्रमाण पत्र मांगा है। अधिकारियों का कहना है कि अगर पार्क प्रबंधन की ओर से लापरवाही पाई जाएगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ट्विटर पोस्ट
अचानक टूटा झूला
Ride breaks at an amusement park in Kerala's Venjarammoodu. Five, including a child are reported injured. A horrific video of the incident has surfaced. pic.twitter.com/YzHSdH372b
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) May 28, 2026