LOADING...
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

May 27, 2026
07:56 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय (सी जोसेफ विजय) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। करीब 20 मिनट तक चली बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से तमिलनाडु की उन मांगों को लेकर बात की, जो केंद्र सरकार के सामने काफी लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से तमिलनाडु के हित में उन सभी मांगों पर पर विचार करने का अनुरोध किया।

मुद्दा

विजय ने उठाया मेकेदातु बांध परियोजना का मुद्दा

मुख्यमंत्री विजय ने हाल ही में हॉलैंड से प्राचीन तांबे की प्लेटें वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कर्नाटक द्वारा मेकेदातु में बांध परियोजना की घोषणा के संवेदनशील मुद्दे पर कहा कि कर्नाटक सरकार द्वारा दोनों राज्यों की सीमा के निकट स्थित क्षेत्र में बांध बनाने का कोई भी एकतरफा कदम कावेरी जल न्यायाधिकरण और सुप्रीम कोट के फैसले की भावना के विरुद्ध होगा। इससे तमिलनाडु के निचले इलाकों में पानी की उपलब्धता प्रभावित होगी।

अनुमति

विजय ने प्रधानमंत्री मोदी से की यह खास मांग

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से एक और महत्वपूर्ण अनुरोध किया कि तमिलनाडु में सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम के बजाय राज्य गीत 'तमिल थाई' सबसे पहले गाने की अनुमति दी जाए। यह अनुरोध केंद्रीय गृह मंत्रालय के जनवरी के उस आदेश के संदर्भ में था जिसमें कहा गया था कि जब राष्ट्रगान और बंगाली कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम गीत के सभी 6 श्लोक एक साथ बजाए जाएं, तो पहले राष्ट्रीय गीत गाना चाहिए।

Advertisement

अन्य

विजय ने प्रधानमंत्री के सामने ये मांगें भी रखी

विजय ने कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (AMCA) और सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स (CABS) पर अध्ययन चल रहा है। उन्होंने CABS को तमिलनाडु में स्थापित करने का अनुरोध किया। उन्होंने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों पर हमले करने और उनकी गिरफ्तारी पर भी चिंता जताते हुए कहा कि राज्य के 58 मछुआरे श्रीलंका की जेलों में बंद हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी रिहाई के प्रयास करने चाहिए।

Advertisement