LOADING...
SIR के दौरान मतदाता सूची से नाम कटने पर नहीं जाएगी नागरिकता, सुप्रीम कोर्ट ने कहा
SIR के दौरान मतदाता सूची से नाम कटने पर नहीं जाएगी नागरिकता

SIR के दौरान मतदाता सूची से नाम कटने पर नहीं जाएगी नागरिकता, सुप्रीम कोर्ट ने कहा

लेखन गजेंद्र
May 27, 2026
01:49 pm

क्या है खबर?

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को चुनाव आयोग की ओर से कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की वैधता पर फैसला देते हुए नागरिकता की चिंताओं पर भी बड़ा बयान दिया। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने कहा कि SIR की प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से नामों को हटाना नागरिकता का निर्धारण नहीं करता है। पीठ ने कहा कि आयोग सीमित उद्देश्य से नागरिकता की जांच कर सकता है।

नागरिकता

नागरिकता के मुद्दे पर कोर्ट ने क्या कहा?

क्या चुनाव आयोग किसी व्यक्ति की नागरिकता का निर्धारण कर सकता है? इस व्यापक सवाल पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी चिंता का निवारण किया। उसने कहा कि आयोग नागरिकता जांच सकता है, लेकिन सिर्फ संबंधित व्यक्ति को मतदाता सूची में शामिल करने या बाहर करने के सीमित दृष्टिकोण से। कोर्ट ने कहा कि आयोग नाम हटा सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह व्यक्ति भारत का नागरिक नहीं रह गया, इसका नागरिकता निर्धारण से कोई लेना-देना नहीं है।

नागरिकता

नागरिकता का मामला आयोग को केंद्र के पास भेजना होगा

कोर्ट ने कहा कि आयोग को नागरिकता के आधार पर मतदाता सूची से हटाए गए व्यक्तियों को 4 सप्ताह में केंद्र के सक्षम प्राधिकारी के पास भेजना होगा। कोर्ट ने कहा, "आयोग का फैसला, चुनावी उद्देश्यों तक सीमित है। वह नागरिकता के प्रश्न पर अंतिम फैसला नहीं ले सकता। यह फैसला सक्षम प्राधिकारी के अधीन रहेगा। सक्षम प्राधिकारी कानून के अनुसार कदम उठाएगा और नोटिस जारी कर सुनवाई करेगा। उसके फैसले पर व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जोड़ा-हटाया जाएगा।

Advertisement

फैसला

SIR में नागरिकता का क्या है विवाद?

दरअसल, SIR की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं में उन मतदाताओं का भी जिक्र है, जिनके नाम 2002-2003 की मतदाता सूची में नहीं थे और उस सूची में मौजूद व्यक्ति से मतदाता को अपने पैतृक संबंध स्थापित करना जरूरी था। ऐसे में मतदाताओं की नागरिकता को लेकर सवाल उठने लगे और उनको संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा गया। हालांकि, याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि SIR से आयोग को नागरिकता का निर्धारण करने का अधिकार नहीं है।

Advertisement

जानकारी

बिहार के मतदाताओं को राहत

कोर्ट ने बिहार में नागरिकता के आधार पर मतदाता सूची से हटाए गए लोगों को 4 सप्ताह में सक्षम प्राधिकारी के पास भेजने को कहा है। प्राधिकारी विधानसभा-निकाय चुनाव से पहले प्रक्रिया पूरी करेगा। अनुपस्थिति के आधार पर हटे नागरिक भी अपील कर सकते हैं।

Advertisement