LOADING...
उत्तराखंड में नैनीताल और हिमाचल प्रदेश में सोलन के जंगलों में लगी भीषण आग
उत्तराखंड के नैनीताल और हिमाचल प्रदेश के सोलन में जंगलों में लगी भीषण आग

उत्तराखंड में नैनीताल और हिमाचल प्रदेश में सोलन के जंगलों में लगी भीषण आग

लेखन गजेंद्र
May 27, 2026
09:05 am

क्या है खबर?

भीषण गर्मी के कारण पहाड़ों पर आग लगने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। मंगलवार रात को उत्तराखंड के नैनीताल और हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के जंगलों में भीषण आग लगी है। नैनीताल के कृष्णापुर क्षेत्र के जंगल की आग ने तेज हवाओं की वजह से विकराल रूप ले लिया है और आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही है। स्थानीय लोग, वन विभाग और दमकल की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है।

आग

मंगलवार रात लगी आग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्णापुर क्षेत्र में मंगलवार रात को अचानक आग लगी थी, जिसके बाद वन विभाग को स्थानीय लोगों ने सूचना दी। आग बुझाने के बीच तेज हवाओं ने उसे बढ़ा दिया और आग सड़क और हनुमानगढ़ी की ओर बढ़ गई। अभी तक आग बुझने के संकेत नहीं मिले हैं। उत्तराखंड में पिछले 3 महीने के अंदर 375 जंगलों में आग की सूचना मिल चुकी है, जिसमें चमोली सबसे अधिक चपेट में आया है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सोलन में हेलीकॉप्टर से बुझाई जा रही आग

हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के कंडाघाट के क्यारीघाट गांव इलाके में जंगल की भीषण आग फैल गई है, जिसकी ऊंची-ऊंची लपटे दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने का सिलसिला पिछले 3 से 4 दिनों से जारी है। यही आग पर्यटन नगरी कसौली के साथ लगे जंगलों में पहुंच गई, जो एयर फोर्स स्टेशन कसौली तक पहुंच गई है। आग बुझाने के लिए सेना के Mi-17 हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

उत्तराखंड में लगी आग

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

हिमाचल प्रदेश में आग

Advertisement