LOADING...
पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों में डर का माहौल, हाकिमपुर चेक पोस्ट पर जमा हुई भीड़
पश्चिम बंगाल के हाकिमपुर चेक पोस्ट पर जमा हुई बांग्लादेशी नागरिकों की भीड़

पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों में डर का माहौल, हाकिमपुर चेक पोस्ट पर जमा हुई भीड़

लेखन गजेंद्र
May 26, 2026
03:39 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार जाने के बाद बांग्लादेशी घुसपैठियों में पुलिस कार्रवाई का डर सता रहा है, जिसे देखते हुए वे वापस अपने देश लौट रहे हैं। मंगलवार को समाचार एजेंसी IANS ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उत्तर 24 परगना जिले में अवैध रूप से रह रहे 100 से अधिक बांग्लादेश के नागरिक हाकिमपुर चेक पोस्ट पर जमा हुए हैं। एजेंसी ने बताया कि सभी नागरिक वापस अपने देश लौटना चाहते हैं।

वापसी

वापसी की होड़

हाकिमपुर चेक पोस्ट स्वरूपनगर इलाके में है। यह भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक महत्वपूर्ण बॉर्डर आउटपोस्ट, जो सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा संचालित होता है। पश्चिम बंगाल में SIR और चुनाव के बाद काफी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक इसी चेकपोस्ट से वापसी कर रहे हैं। यह एक वापसी चेकपोस्ट की तरह काम कर रहा है। BSF यहां से अवैध नागरिकों को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को सौंप रहा है। हाल के दिनों में यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

ट्विटर पोस्ट

हाकिमपुर चेक पोस्ट पर भीड़

Advertisement

आदेश

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के बयान के बाद हलचल

बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने हाल में बांग्लादेशी घुसपैठ की पहचान करने और उनको पुलिस हिरासत में भेजने की बात कही है, जिसके बाद घुसपैठियों में हलचल बढ़ गई है। राज्य सरकार ने मालदा जिले में पहला अस्थायी हिरासत केंद्र भी शुरू किया है, जिसमें लोगों की पहचान कर रखने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद उन्हें वापस भेजा जाएगा। हालांकि, लोग हिरासत केंद्रों में रहने से पहले ही बंगाल छोड़ रहे हैं।

Advertisement