LOADING...
गुजरात में मुंद्रा बंदरगाह के पास 1,150 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, भेजी जानी थी दिल्ली
गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 1,150 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त

गुजरात में मुंद्रा बंदरगाह के पास 1,150 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, भेजी जानी थी दिल्ली

लेखन गजेंद्र
May 27, 2026
02:34 pm

क्या है खबर?

गुजरात के कच्छ में मुंद्रा बंदरगाह के पास बुधवार को 118 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1,150 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। गुजरात पुलिस ने बताया कि यह सफलता भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) की ओर से मुंद्रा बंदरगाह पर चलाए जा रहे एक संयुक्त अभियान में मिली है। अभियान के दौरान मंगलवार सुबह भारतीय समुद्री सीमा से एक कंटेनर जहाज पकड़ा गया था।

गिरफ्तार

3 विदेशी गिरफ्तार, एक फरार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंटेनर जहाज ब्राजील, लैटिन अमेरिकी देश, मेक्सिको, अमेरिका और कराची होते हुए गुजरात के तट पर पहुंचा था। इस दौरान जहाज में सवार 2 विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया है, जिनके पास नाइजीरिया की नागरिकता है। एक अन्य आरोपी समुद्र में कूदकर फरार हो गया। एक आरोपी का नाम जुम्मा नासिर उमर है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जहाज को अब कच्छ बंदरगाह पर लाया गया है।

जांच

दिल्ली भेजी जा रही थी खेप

पुलिस ने बताया कि यह खेप दिल्ली में 2 लोगों को पहुंचाई जानी थी, जिसमें एक तंजानिया का नागरिक क्लैविन चुकवुमा और दूसरा युगांडा का नागरिक ब्यारुहांगा जेम्स है। गुजरात ATS ने बताया कि यह एमवी यूरोप नाम का जहाज मुंद्रा तट से करीब 5 नॉटिकल मील (करीब 9.5 किमी) दूर लंगर डालकर खड़ा था, जिस पर तटरक्षक बल की नजर पड़ी। जहाज से बैगो को समुद्र में फेंका जा रहा था, जिसके बाद जहाज को घेर लिया गया।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

गुजरात के DGP ने जानकारी दी

Advertisement