ट्विशा शर्मा की मौत का मामला: सास गिरिबाला सिंह को CBI ने भोपाल में गिरफ्तार किया
क्या है खबर?
मध्य प्रदेश के भोपाल में नवविवाहित ट्विशा शर्मा (33) की रहस्यमयी मौत के मामले में आरोपी उनकी सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार हो गई हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उनको भोपाल स्थित घर से गिरफ्तार किया है। केंद्रीय एजेंसी ने यह कदम तब उठाया, जब गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से गिरिबाला की अग्रिम जमानत याचिका रद्द की है। एजेंसी ने कोर्ट के आदेश के बाद उनसे पूछताछ की थी और अब गिरफ्तार किया है।
जांच
ट्विशा के पति समर्थ से चल रही है पूछताछ
ट्विशा के पति समर्थ सिंह 12 मई को घटना के बाद से फरार थे। उन्होंने 10 दिन बाद 23 मई को जबलपुर जिला अदालत में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। अपनी गिरफ्तारी के दिन समर्थ ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ली थी और भोपाल की निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का इरादा जताया था। उनको 29 मई तक पूछताछ के लिए CBI की हिरासत में भेजा गया है।
घटना
ट्विशा की मौत में दोनों आरोपी
नोएडा की ट्विशा (33) की शादी सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला के वकील बेटे समर्थ से दिसंबर 2025 में हुई थी। दोनों की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। इसके बाद, ट्विशा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल की छत पर लगी जिमनास्टिक छड़ से लटकी मिली। उनके परिवार ने मौत का कारण सिंह परिवार के दहेज उत्पीड़न और गंभीर मानसिक यातना को बताया है। समर्थ और गिरिबाला मुख्य आरोपी हैं। CBI मामले की जांच कर रही है।