LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी ने भीषण गर्मी में सावधानी बरतने की सलाह दी, कहा- प्यासे को पानी दें 
प्रधानमंत्री मोदी ने भीषण गर्मी में सावधानी बरतने की सलाह दी

प्रधानमंत्री मोदी ने भीषण गर्मी में सावधानी बरतने की सलाह दी, कहा- प्यासे को पानी दें 

लेखन गजेंद्र
May 27, 2026
12:03 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने बुधवार को एक्स पर लोगों को हाइड्रेटेड रहने और घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्यासे को पानी जरूर पिलाएं और परिवार के बुजुर्गों का हाल-चाल लेते रहें। प्रधानमंत्री मोदी ने इस प्रचंड गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए भी घर के बाहर और छतों पर पानी रखने को कहा है।

सलाह

घरों और दुकानों के बाहर मटके में जल रखने वालों की सराहना

मोदी ने एक्स पर लिखा, 'देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसेस दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें। संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें।' उन्होंने घरों-दुकानों के बाहर मटके में जल रखने वालों की सराहना की।

सलाह

धूप में न निकलें बाहर- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अत्यधिक गर्मी से चक्कर आना, मतली या ज्यादा थकान को नजरअंदाज न करने की सलाह दी और ऐसी समस्या से पीड़ित लोगों को तुरंत ठंडी और छायादार जगह पर ले जाने को कहा है। उन्होंने लोगों को अपने परिवार के बच्चों-बुजुर्ग सदस्यों को पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और आराम करने की सलाह देने को कहा है। साथ ही, धूप में काम करने वाले लोगों की भी देखभाल को कहा है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी की सलाह

Advertisement