Loading...
मुंबई की पूनम क्लस्टर सोसाइटी में बकरीद को लेकर हिंसक झड़प; पुलिस तैनात, बकरे जब्त
मुंबई की पूनम क्लस्टर सोसाइटी में बकरीद को लेकर विवाद को देखते हुए पुलिस बल तैनात

मुंबई की पूनम क्लस्टर सोसाइटी में बकरीद को लेकर हिंसक झड़प; पुलिस तैनात, बकरे जब्त

लेखन गजेंद्र
May 26, 2026
06:55 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बकरीद से पहले 2 समुदायों में विवाद शुरू हो गया है। यहां मीरा रोड इलाके में स्थित पूनम क्लस्टर आवासीय सोसाइटी में कुर्बानी के लिए लाए गए बकरों को रखे जाने का विरोध हो रहा है। विवाद सोमवार की रात को शुरू हुआ था, जो मंगलवार को हिंसक झड़प में बदल गया। अब यहां पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने विरोध को देखते हुए सोसाइटी के सभी 47 बकरे जब्त कर लिए हैं।

विवाद

क्या है पूरा विवाद?

पूनम सोसाइटी में 600 फ्लैट हैं, जिसमें 400 से अधिक मुस्लिम परिवार रहते हैं। यहां बकरीद पर कुर्बानी के लिए शेड बनाया गया है, जिसका हिंदू निवासी विरोध कर रहे हैं।

उनका कहना है कि सोसाइटी में बकरी रखने की अनुमति नहीं है। उनकी शिकायत के बाद महानगरपालिका ने शेड ध्वस्त कर दिया था।

मंगलवार को फिर से शेड बनाने की कोशिश की गई, जिसके बाद बवाल बढ़ गया। हिंदू समुदाय ने यहां हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।

राजनीति

विवाद ने राजनीतिक रंग लिया, तनाव बढ़ाने को सुअर लाए

विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इसमें भाजपा, विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के लोग शामिल हो गए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता किरिट सोमैया ने मामले पर मुंबई की मेयर रितु तावड़े को पत्र लिखा और किसी भी आवासीय सोसाइटी में कुर्बानी की मंजूरी न देने की अपील की है।

इस बीच, बजरंग दल के कार्यकर्ता सोसाइटी के बाहर सुअर ले आए। पुलिस ने सुअर को जब्त कर लोगों को खदेड़ा।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

सोसाइटी के बाहर लाया गया सुअर

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

पुलिस ने बकरे जब्त किए

ADVERTISEMENT