LOADING...
सरकार ने दिल्ली जिमखाना क्लब को खाली करने का आदेश दिया, 15 दिन की मोहलत दी
सरकार ने दिल्ली जिमखाना क्लब को परिसर खाली करने का नोटिस दिया है

सरकार ने दिल्ली जिमखाना क्लब को खाली करने का आदेश दिया, 15 दिन की मोहलत दी

लेखन आबिद खान
May 23, 2026
05:59 pm

क्या है खबर?

केंद्र सरकार ने लुटियंस दिल्ली में स्थित जिमखाना क्लब को खाली करने का आदेश दिया है। क्लब सचिव को 5 जून तक परिसर खाली करने को कहा गया है। सरकार ने इसकी वजह बताते हुए कहा है कि 27.3 एकड़ जमीन रक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए जरूरी है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन भूमि एवं विकास कार्यालय (L&DO) ने 22 मई को क्लब सचिव को पत्र जारी कर यह निर्देश दिया है।

वजह

वापस क्यों ली जा रही जमीन?

क्लब सचिव को लिखे पत्र में L&DO ने कहा कि 2, सफदरजंग रोड पर स्थित इस परिसर को सामाजिक और खेल क्लब चलाने के उद्देश्य से लीज पर दिया गया था। आगे कहा गया कि यह परिसर अत्यंत संवेदनशील और रणनीतिक क्षेत्र में आता है, इसलिए सरकार ने लीज समाप्त करते हुए जमीन पर दोबारा कब्जा लेने का फैसला किया है। L&DO ने कहा कि यह जमीन तत्काल संस्थागत जरूरतों, प्रशासनिक बुनियादी ढांचे और जनहित परियोजनाओं के लिए जरूरी है।

क्लब

जिमखाना क्लब के बारे में जानिए

दिल्ली जिमखाना क्लब की स्थापना ब्रिटिश शासन में हुई थी। 1913 में यह 'इंपीरियल दिल्ली जिमखाना क्लब' नाम से शुरू हुआ था। आजादी के बाद इसके नाम से इंपीरियल हटा दिया गया। क्लब की मौजूदा इमारतें 1930 के आसपास बनी थीं। यह लुटियंस दिल्ली की बेहद कीमती और रणनीतिक रूप से अहम इलाके में स्थित है। यहां से प्रधानमंत्री आवास भी पास ही है। इसके आसपास कई केंद्रीय सरकारी और रक्षा प्रतिष्ठान भी हैं।

Advertisement