LOADING...
ट्विशा शर्मा का मौत के 12 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, दोबारा पोस्टमॉर्टम किया गया
ट्विशा शर्मा का भोपाल में अंतिम संस्कार किया गया

ट्विशा शर्मा का मौत के 12 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार, दोबारा पोस्टमॉर्टम किया गया

लेखन आबिद खान
May 24, 2026
06:26 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा का आज भोपाल में अंतिम संस्कार किया गया। भोपाल के भदभदा श्मशान घाट में ट्विशा के भाई मेजर हर्षित ने उन्हें मुखाग्नि दी। आज ही AIIMS दिल्ली की टीम ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया था। परिजनों ने अंतिम संस्कार से पहले दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की थी। बता दें कि 12 मई को भोपाल में ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

अंतिम संस्कार

अंत्येष्टि के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ

ट्विशा को भदभदा विश्राम घाट पर भाई मेजर हर्षित ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा परिवार मौजूद रहा। अंत्येष्टि के दौरान ट्विशा की मां रो-रोकर बेसुध हो गई। अन्य परिजन उन्हें संभालते नजर आए। वहीं, दिल्ली AIIMS की टीम ने करीब 3 घंटे तक ट्विशा के शव का पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद टीम अपने साथ कई डिब्बों में सैंपल लेकर रवाना हुई है। टीम के सदस्य ट्विशा के भोपाल स्थित ससुराल भी गए।

सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया

सुप्रीम कोर्ट ने ट्विशा शर्मा मामला का स्वत: संज्ञान लिया है। इस पर कल यानी 25 मई को मुख्य न्यायाधीश (CJI) की पीठ सुनवाई करेगी। वहीं, ट्विशा के पति समर्थ को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि 12 मई को ट्विशा का शव भोपाल स्थिति ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने दहेज और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

Advertisement